देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1260 रुपये तक चढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1150 रुपये तक महंगा हुआ है। आज 20 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 155990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 155840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड का मानना है कि सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। मौजूदा स्तर से देखें तो यह करीब 130% की तेजी होगी। वुड ने Jefferies India Forum 2026 के मौके पर CNBC-TV18 से बातचीत में कहा कि 10,000 डॉलर प्रति औंस का स्तर संभव है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश से डॉलर कमजोर हो सकता है। इसका फायदा सोने को मिल सकता है।
सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर महंगी हुई है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये बढ़ा है। 20 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 255000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.70 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक यह 36 प्रतिशत टूट चुकी है।