SIP: मंथली सिप और डेली सिप में से किसमें निवेश करने पर होगी ज्यादा कमाई?

पैसाबाजार ने अपने प्लेटफॉर्म पर Daily SIP का ऑप्शन शुरू किया है। इसमें इनवेस्टर हर महीने की एक निश्चित तारीख को एक निश्चित अमाउंट इनवेस्टर करने की जगह रोजाना इनवेस्ट कर सकता है। छोटे दुकानदार, गिग वर्कर्स और सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को ध्यान में रख इसे शुरू किया गया है

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 1:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिप निवेश का एक अनुशासित तरीका है।

कई लोग अपना खर्च रोजाना की इनकम से चलाते हैं। छोटे दुकानदार और स्व-रोजगार करने वाले लोग इस कैटेगरी में आते हैं। ऐसे लोगों के लिए सेविंग्स और इनवेस्टमेंट एक बड़ा चैलेंज होता है, क्योंकि उनके बैंक अकाउंट में हर महीने के अंत में सैलरी नहीं आती है। ऐसे लोगों के लिए डेली सिप इनवेस्टमेंट का एक आसान जरिया है।

कुछ खास इनवेस्टर्स के लिए शुरू हुआ डेली सिप

पैसाबाजार ने अपने प्लेटफॉर्म पर Daily SIP का ऑप्शन शुरू किया है। इसमें इनवेस्टर हर महीने की एक निश्चित तारीख को एक निश्चित अमाउंट इनवेस्टर करने की जगह रोजाना इनवेस्ट कर सकता है। छोटे दुकानदार, गिग वर्कर्स और सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को ध्यान में रख इसे शुरू किया गया है। चूंकि ऐसे लोगों को हर महीने सैलरी नहीं मिलती है, जिससे उनके लिए मंथली सिप में निवेश करने में दिक्कत आती है।


रिटर्न के मामले में मंथली सिप और डेली सिप में फर्क नहीं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर महीने की जगह रोजाना सिप में निवेश करने का मतलब यह नहीं है कि इनवेस्टर का रिटर्न बढ़ जाएगा। रिटर्न निवेश किए गए अमाउंट, म्यूचुअल फंड की स्कीम, निवेश की अवधि और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा। ऐसे इनवेस्टर्स जिनके बैंक अकाउंट में हर महीने निश्चित तारीख को सैलरी आती है, उनके लिए मंथली सिप निवेश का आसान जरिया है।

एकमुश्त मंथली निवेश की जगह रोजाना थोड़ा-थोड़ा निवेश

डेली सिप यानी रोजाना के सिप में फर्क यह है कि पैसा महीने में एक बार सिप में डालने की जगह उस पैसे को थोड़ा-थोड़ा कर हर दिन आप सिप में डालते हैं। इसे एक उदाहरण की मदद से आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए आप सिप में मंथली 3000 रुपये निवेश करते हैं। अगर आप इस पैसे को महीने में एकमुश्त निवेश नहीं कर सकते हैं तो आप थोड़ा-थोड़ा कर रोज इनवेस्ट कर सकते हैं।

सिप निवेश का सिर्फ एक अनुशासित तरीका है, जिससे बड़ा फंड तैयार होता है

सिप की खास बात यह है कि यह निवेश का एक अनुशासित तरीका है। अगर आप मंथली सिप करते हैं तो इसका मतलब है कि आप हर महीने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा ऐसी स्कीम में डालते हैं तो जो लंबी अवधि में आपके पैसे को कई गुना बना सकती है। इसी तरह डेली सिप से भी आपका पैसा उस स्कीम में जाता है, जिसे आप सेलेक्ट करते हैं। लंबी अवधि में इस पैसे पर आपाक रिटर्न स्कीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। सिप लोगों में सिर्फ इनवेस्टमेंट की हैबिट बनाते में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते इन दो शेयरों में कमाई का मौका, SBI सिक्योरिटीज ने दी दांव लगाने की सलाह

म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि तक निवेश करने पर अच्छा रिटर्न 

यह देखा गया है कि शेयर बाजार में निवेश करने पर लंबी अवधि यानी 8-10 साल में अच्छा रिटर्न मिलता है। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है कि आप डेली सिप से निवेश करते हैं या मंथली सिप से। फर्क इस बात से पड़ता है कि आपको लंबी समय तक लगातार यानी अनुशासित तरीके से निवेश करना होगा। तभी 10-15 सालों में आपके लिए बड़ा फंड तैयार होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।