Ambuja Cement Q3 नतीजों के पहले क्यों है सीमेंट शेयरों पर दबाव, जानें वजह?

शेयर मार्केट के जानकारों के मुताबिक अंबुजा सीमेंट के तीसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रह सकते है। जिसके चलते आज सीमेंट शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
रवि सिंघल का यह भी कहना है कि आगे आनेवाली तिमाहियों में भी सीमेंट कंपनियां का प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना है।

Share Market Today: Ambuja Cement के वित्त वर्ष 2022 के तीसरे तिमाही के नतीजों के पहले सीमेंट शेयरों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं श्री सीमेंट करीब 0.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि जेके सीमेंट 1.50 फीसदी टूट गया है। वहीं रेमको सीमेंट करीब 1 फीसदी और एसीसी करीब 0.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

शेयर मार्केट के जानकारों के मुताबिक अंबुजा सीमेंट के तीसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रह सकते है। जिसके चलते आज सीमेंट शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि बाजार अंबुजा सीमेंट के कमजोर रह सकने वाले तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुमान के बीच अंबुजा सीमेंट के P/E रेश्यो और EPS के साथ नए EPS और P/E रेश्यो को एडजस्ट करने की कोशिश कर रहा है। जानकारों का यह भी कहना है कि कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उत्पादन लागत में हुई बढ़त अंबुजा सीमेंट के अनुमानित कमजोर नतीजों की अहम वजह हो सकता है।

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि बाजार का अंदाजा है कि तीसरी तिमाही में Ambuja Cement के नतीजे कमजोर रह सकते है। बढ़ती उत्पादन लागत ने सीमेंट कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।


यह भी पढ़े- इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 साल में दिखी 143% की तेजी, जानिए क्या है इस शेयर पर Edelweiss की राय

GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि अंबुजा सीमेंट के तीसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रह सकते है। जिसके चलते आज सीमेंट शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। अंबुजा सीमेंट के कमजोर रह सकने वाले तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुमान के बीच अंबुजा सीमेंट के P/E रेश्यो और EPS के साथ नए EPS और P/E रेश्यो को एडजस्ट करने की कोशिश कर रहा है। जानकारों का यह भी कहना है कि कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उत्पादन लागत में हुई बढ़त अंबुजा सीमेंट के अनुमानित कमजोर नतीजों की अहम वजह हो सकता है।

रवि सिंघल का यह भी कहना है कि आगे आनेवाली तिमाहियों में भी सीमेंट कंपनियां का प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में पोजिशनल निवेशकों को सलाह होगी कि वे सीमेंट स्टॉक के बचाए मेटल, बैकिंग और रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों पर फोकस करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।