Get App

जून तिमाही में यस बैंक की लोन ग्रोथ में हुआ इजाफा, बैंक के शेयरों में आज दिखा उछाल

यस बैंक ने इस महीने की 1 जुलाई से प्रभावी रूप से अपने MCLR रेट में बढ़ोतरी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 11:44 AM
जून तिमाही में यस बैंक की लोन ग्रोथ में हुआ इजाफा, बैंक के शेयरों में आज दिखा उछाल
यस बैंक के लोन बुक में जून तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3.1 प्रतिशत की ग्रोथ नजर आई

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंकों में शुमार यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मजबूती देखने को मिली। जून को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा उधार बांटने में मजबूत वृद्धि नजर आई थी। इस रिपोर्ट के बाद आज 5 जुलाई को यस बैंक के शेयरों में तेजी नजर आई।

भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी की लोन बुक जून को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3.1 प्रतिशत बढ़कर 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गई। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में लोन की मजबूत मांग है।

इसके अलावा बैंक ने बताया कि उसकी जमा राशि साल-दर-साल 18.3 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये हो गई। हालांकि इसमें तिमाही आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

अपने पूंजी आधार को और मजबूत करने के लिए बैंक में ब्रुकफील्ड (Brookfield) और ब्लैकरॉक (BlackRock) जैसे रणनीतिक निवेशकों के संभावित रूप से शामिल होने की रिपोर्ट के बावजूद 2022 में अब तक यस बैंक के शेयरों ने निफ्टी बैंक इंडेक्स पर अंडरपरफॉर्म किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें