Yes Bank के शेयरों में तेजी बड़ी मुश्किल से देखने को मिली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से Yes Bank के शेयरों में हरकत दिखी है। आज इंट्राडे में Yes Bank के शेयर 13.70 रुपए के हाइएस्ट लेवल और 13.55 रुपए के निचले स्तर तक गए थे। हालांकि कारोबार के अंत में Yes bank के शेयर 0.74% ऊपर 13.60 रुपए पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में Yes Bank के शेयरों में 9% की तेजी आ चुकी है।
Yes Bank के शेयरों में लंबे समय से फंसे निवेशकों के मन में यही सवाल है कि आगे इसमें तेजी आएगी या अभी बेचकर निकल लें। Incred Equities के मार्केट एक्सपर्ट्स गौरव बिस्सा के मुताबिक, "Yes Bank के शेयर पिछले कुछ समय से एक सीमित रेंज में कारोबार कर रहे हैं। इसका स्टॉप लॉस 10 रुपए है और आगे यह 16.50 रुपए तक जा सकता है। ऐसे में मौजूदा लेवल को देखते हुए फिलहाल निवेशक इसमें बने रह सकते हैं।"
पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे Yes Bank के शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। Yes Bank के शेयरों का लॉकइन पीरियड अब खत्म हो गया है। ऐसे में इस बात की आशंका थी कि SBI अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है। Yes Bank में SBI का सबसे ज्यादा 26% स्टेक है।
SBI ने साफ कर दिया है कि वह इस साल Yes Bank में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगा। SBI ने कहा कि बाजार में काफी उतार-चढ़ाव है जिसकी वजह से वह फिलहाल हिस्सेदारी बेचने का विचार नहीं कर रहा है।