Get App

Yes Bank के शेयरों में लौटी तेजी, जानिए अब आगे क्या हो निवेशकों की रणनीति

Yes Bank के शेयरों में लंबे समय से फंसे निवेशकों के मन में यही सवाल है कि आगे इसमें तेजी आएगी या अभी बेचकर निकल लें, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 3:56 PM
Yes Bank के शेयरों में लौटी तेजी, जानिए अब आगे क्या हो निवेशकों की रणनीति
SBI ने साफ कर दिया है कि वह इस साल Yes Bank में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगा

Yes Bank के शेयरों में तेजी बड़ी मुश्किल से देखने को मिली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से Yes Bank के शेयरों में हरकत दिखी है। आज इंट्राडे में Yes Bank के शेयर 13.70 रुपए के हाइएस्ट लेवल और 13.55 रुपए के निचले स्तर तक गए थे। हालांकि कारोबार के अंत में Yes bank के शेयर 0.74% ऊपर 13.60 रुपए पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में Yes Bank के शेयरों में 9% की तेजी आ चुकी है।

अब क्या करें निवेशक?

Yes Bank के शेयरों में लंबे समय से फंसे निवेशकों के मन में यही सवाल है कि आगे इसमें तेजी आएगी या अभी बेचकर निकल लें। Incred Equities के मार्केट एक्सपर्ट्स गौरव बिस्सा के मुताबिक, "Yes Bank के शेयर पिछले कुछ समय से एक सीमित रेंज में कारोबार कर रहे हैं। इसका स्टॉप लॉस 10 रुपए है और आगे यह 16.50 रुपए तक जा सकता है। ऐसे में मौजूदा लेवल को देखते हुए फिलहाल निवेशक इसमें बने रह सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें