Get App

Yes Bank फंड जुटाने की तैयारी में, शेयर बेचकर और प्राइवेट इक्विटी से बैंक जुटाएगा पैसा

Yes Bank Share Price: शेयर बाजार को Yes Bank में किसी बड़े निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के चलते यस बैंक का शेयर पिछले 1 महीने में 20 फीसदी भागा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 2:09 PM
Yes Bank फंड जुटाने की तैयारी में, शेयर बेचकर और प्राइवेट इक्विटी से बैंक जुटाएगा पैसा
Carlyle और Advent भी बैंक में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने के फिराक में है।

Yes Bank का बोर्ड आज 29 जुलाई को शेयरों की बिक्री से कर्ज जुटाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इसके अलावा बोर्ड Yes Bank में प्राइवेट इक्विटी फर्मों से मिले निवेश के प्रस्तावों पर भी विचार कर सकता है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर यह खबर दी है।

ये भी खबर है कि Carlyle और Advent भी Yes Bank में 10% की हिस्सेदारी ले सकते हैं। अपने फंड प्रपोजल के तहत Yes Bank के बोर्ड में अपना एक नॉमिनी भी रखना चाहते हैं। हालांकि सभी संबंधित पक्षों ने इस प्रस्ताव को लेकर आई खबर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

हालांकि बाजार को Yes Bank में किसी बड़े निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के चलते Yes Bank  का शेयर पिछले 1 महीने में 20 फीसदी भागा है। इस अवधि में इस स्टॉक ने बैंक निफ्टी और सेंसेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें