टूटते बाजार में यस सिक्योरिटीज ने बैंकिंग स्टॉक्स पर लगाया दांव, ये रही बैंकिंग सेक्टर की इनकी टॉप पिक्स

Yes Securities ने 2,050 रुपये के लक्ष्य के साथ कोटक महिंद्रा बैंक पर Add रेटिंग दी है

अपडेटेड Jun 13, 2022 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज के टॉप स्टॉक पिक्स में Axis Bank, SBI, ICICI Bank, Federal Bank और CSB आदि शामिल हैं

बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। इंडेक्स पर दांव लगाने की बजाय एक्स्पर्ट्स अच्छे सेक्टर और शेयरों पर दांव लगा रहे हैं। ऐसा ही एक सेक्टर बैंकिंग सेक्टर है। इस सेक्टर में घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) ने टॉप पिक्स सुझाये हैं। ब्रोकरेज के टॉप स्टॉक पिक्स में एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और सीएसबी (Axis Bank, SBI, ICICI Bank, Federal Bank and CSB) शामिल हैं।

अपने टॉप शेयरों को साझा करते हुए ब्रोकरेज ने कहा कि उसने 1,080 रुपये के लक्ष्य के लिए एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके साथ ही 725 रुपये के लक्ष्य के साथ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर, आईसीआईसीआई बैंक पर 1,120 रुपये के लक्ष्य के लिए और फेडरल बैंक के शेयरों पर 135 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है।

इसके अलावा ब्रोकरेज ने सीएसबी बैंक पर 270 रुपये, एचडीएफसी बैंक पर 1,900 रुपये, इंडसइंड बैंक पर 1,250 रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा पर 135 रुपये, इंडियन बैंक पर 205 रुपये के लक्ष्य और आरबीएल बैंक पर 135 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी का सुझाव दिया है।


निफ्टी और बैंक निफ्टी ने तोड़े अहम सपोर्ट लेवल, जानिये कहां सबसे ज्यादा एक्टिव हैं कॉल एवं पुट राइटर्स और आशीष बहेती के ट्रेडिंग पिक्स

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि नेट क्रेडिट कार्ड में एक्सिस बैंक की बाजार हिस्सेदारी CY20 में घटकर 0.4% हो गई, लेकिन CY21 में वापस 14.8% हो गई। इसके अलावा 4MCY22 में ये और बढ़कर 18.1% हो गई। यह बैंक के लिए पॉजिटिव है क्योंकि खर्च बढ़ेगा और क्रेडिट कार्ड लोन बुक में भी सुधार होगा। यस सिक्योरिटीज ने अपनी हालिया बैंकिंग सेक्टर की रिपोर्ट में एक्सिस बैंक को अपने टॉप स्टॉक पिक होने का सुझाव दिया था।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक यस सिक्योरिटीज ने कहा “हम नोट करते हैं कि क्रेडिट कार्ड खर्च में एक्सिस बैंक की बाजार हिस्सेदारी CY19 में 10.5% से CY20 में 8.8% और CY21 में 8.5% हो गई थी। यह 4MCY222 में 8.8% तक आ गई है और हम इसमें और सुधार की उम्मीद करते हैं क्योंकि कार्ड की संख्या बढ़ने से प्रति कार्ड खर्च में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।"

इस बीच ब्रोकरेज ने 2,050 रुपये के लक्ष्य के साथ कोटक महिंद्रा बैंक पर Add रेटिंग दी है। इसके अलावा सिटी यूनियन बैंक पर 155 रुपये और डीसीबी बैंक पर 90 रुपये के लक्ष्य के लिए Add रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।