Get App

Zen Technologies के शेयरों में जोरदार तेजी, भारतीय सेना से मिला बड़ा ऑर्डर

Zen Technologies डिफेंस ट्रेडिंग साल्युएंस उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा कंपनी ड्रोन और एंट्री ड्रोन साल्यूएंश भी उपलब्ध कराती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 2:40 PM
Zen Technologies के शेयरों में जोरदार तेजी, भारतीय सेना से मिला बड़ा ऑर्डर
स्टॉक का 52 वीक हाई 257.75 रुपये और 52 वीक लो 66.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,627 करोड़ रुपये है।

Zen Technologies के शेयर आज इंट्र्राडे में 4 फीसदी से ज्यादा भागा। कंपनी को भारतीय सेना से आज बड़ा ऑर्डर मिला है जिसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिला। Zen Technologies ने सूचित किया है कि उसको भारतीय सेना से इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस कॉम्बेट स्मियुलेटर (IADCS) के प्रोटोटाइप के डिजाइनिंग और डेवलपमेंट के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोटोटाइप को यूजर ट्रायल और रेडिनेश रेव्यू (UTRR) के लिए 30 हफ्ते के अंदर तैयार होना होगा।

बता दें कि यह एक प्रोजेक्ट सेंशन ऑर्डर है। इसका मतलब यह है कि सेना द्वारा प्रोटोटाइप के परीक्षण के बाद यह ऑर्डर फाइनल होगा। इस UTRR के पूरा होने के बाद कंपनी को भारतीय सेना के लिए 16 IADCS के कर्मशियल ऑर्डर मिल सकते है।

यह प्रोजेक्ट 2 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में प्रोटोटाइप डेवलप किया जाएगा और उसका परीक्षण होगा। परीक्षण में खरा उतरने पर आर्मी के लिए इसकी आपूर्ति होगी। इस उपकरण का उगयोग आर्मी के गनर्स को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें