ZOMATO और GODREJ CONS के शेयर 1% से ज्यादा उछले, जानिए क्या है ब्रोकरजेज की राय

JP MORGAN ने ZOMATO पर निवेश रणनीति बताते हुए इस ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 80 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 10:25 AM
क्रेडिट सुईस ने ZOMATO पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 90 रुपये प्रति शेयर है।

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

जेपी मॉर्गन की GODREJ CONS पर निवेश रणनीति

जेपी मॉर्गन ने गोदरेज कंज्यूमर पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मार्जिन और वॉल्यूम रिकवरी से प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। इंडोनेशिया में टर्नअराउंड से आगे कंपनी को बूस्ट मिलेगा। कच्चे माल की लागत घटने से मार्जिन पर पॉजिटिव आउटलुक बना हुआ है। आगे कंपनी में वैल्युएशन री-रेटिंग संभव है। जिसके चलते ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है।


आज यानी 9 सितंबर 2022 को शेयर की चाल पर नजर डालें तो 10.5 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 1.05 रुपये यानी 0.10 फीसदी की  बढ़त के साथ 936.90 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 951.00 रुपये पर है जबकि दिन का लो 938.20 रुपये पर है। स्टॉक 52 वीक हाई 1,138.00 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 660.05 रुपये का है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 148,277 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 96,622 करोड़ रुपये है।

Share Market: शेयरों में इंट्राडे कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रखें नजर, खबर के दम पर भर सकते है उड़ान

MORGAN STANLEY की ZOMATO पर निवेश रणनीति

JP MORGAN ने ZOMATO पर निवेश रणनीति बताते हुए इस ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 80 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ग्रोथ की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। FY24 के Adj EBITDA से पॉजिटिव सरप्राइज संभव है। मार्जिन सुधार को बरकरार रखने पर काम जारी है।

CREDIT SUISSE की ZOMATO पर निवेश रणनीति

क्रेडिट सुईस ने ZOMATO पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 90 रुपये प्रति शेयर है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि क्विक कॉमर्स को छोड़कर Q2FY24 तक पॉजिटिव EBITDA संभव है।

आज यानी 9 सितंबर 2022 को शेयर की चाल पर नजर डालें तो 10.5 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.95 रुपये यानी 1.55 फीसदी बढ़त के साथ 62.60 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 62.90 रुपये पर है जबकि दिन का लो 62.90 रुपये पर है। स्टॉक 52 वीक हाई 169.00 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 40.60 रुपये का है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 41,654,927 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 53,258 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।