Zomato share price: Zomato के शेयरों ने आज अपने निवेशकों को खूब मालामाल कर दिया। पिछले एक हफ्ते की जबरदस्त गिरावट के बाद आज की तेजी भी शानदार रही है। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा और कारोबार के अंत में Zomato के शेयर 19.98% की तेजी के साथ 55.55 रुपए पर बंद हुआ है। कल कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए है। कंपनी का लॉस कम हुआ है जिसकी वजह से शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
