Zomato Share : हेज फंड कंपनी टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) ने गुरुवार, 4 अगस्त को कहा कि उसने ऑनलाइन फूड डिलिवरी एग्रीगेटर जोमैटो के 18 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। उसने 23 जुलाई तक प्री-आईपीओ इनवेस्टर्स पर लागू एक साल का लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद के एक सप्ताह में ये सौदे किए हैं।
