VODAFONE IDEA और HINDALCO पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

NOMURA ने VODAFONE IDEA पर रिड्यूस कॉल देकर इस पर शेयर का लक्ष्य 8 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
CLSA ने HINDALCO पर राय देते हुए खरीदारी की रेटिंग देकर इसका 525 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है

वोडाफोन के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी का घाटा पिछली तिमाही की तुलना में बढ़ गया। वहीं हिंडाल्को के शेयरों में अच्छी तेजी नजर आ रही है। Novelis के नतीजे शानदार रहने की वजह से हिंडाल्को के शेयरों में अपसाइड नजर आई है।

वोडाफोन का शेयर एनएसई पर 12.21 बजे  3.30 प्रतिशत गिरकर 8.80 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं हिंडाल्को  का शेयर 12.24 बजे 2.05 प्रतिशत बढ़कर 422.75 रुपये पर करता हुआ दिखा।

तिमाही आधार पर वोडाफोन का जून तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 7,296.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 6,563.1 करोड़ रुपये रहा था।


तिमाही आधार पर वोडाफोन का जून तिमाही में आय बढ़कर 10,410 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 10,239.5 करोड़ रुपये रही थी।

वोडाफोन का तिमाही आधार पर जून तिमाही में EBITDA घटकर 4,328.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,649 करोड़ रुपये रहा था।

NOMURA की VODAFONE IDEA पर राय

NOMURA ने VODAFONE IDEA पर राय देते हुए रिड्यूस कॉल दी है। उन्होंने इस पर शेयर का लक्ष्य 8 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की पहली तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। उनका कहना है कि फंड जुटाना अहम रहा है। टैरिफ हाइक के चलते कंपनी के ARPU में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

GUJARAT GAS का शेयर 12 रुपये टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें और ऐड करें या निकल जाएं

CLSA की HINDALCO पर राय

CLSA ने HINDALCO पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 525 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि Novelis के नतीजे शानदार रहे हैं। इसने आगे के लिए मजबूत गाइडेंस दिया है। उनका कहना है कि Novelis का Q1 EBITDA अनुमान से अधिक रहा है।

JEFFERIES की HINDALCO पर राय

JEFFERIES ने HINDALCO पर राय देते हुए कहा कि Novelis ने मार्जिन गाइडेंस $500 से बढ़ाकर $525 किया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।