Zomato Share Price: आज यानी 11 फरवरी के कारोबार में Zomato के शेयर में शुरुआती कारोबार में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने कल यानी 10 फरवरी को अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे जिसके मुताबिक वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में घाटा कम होकर 63 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 352 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी को 429 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
