Zomato भारत के फूड डिलीवरी मार्केट में स्विगी पर बना रहा बढ़त: Bernstein

बाजार हिस्सेदारी बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कंपनी के मुनाफे में आने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। जून तिमाही में कंपनी फूड डिलीवरी बिजनेस में ब्रेक इवेन (ना घाटा और ना मुनाफा) प्वाइंट पर पहुंचने में कामयाब रही है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
JM Financial Services, Jefferies और HSBC India जैसे ब्रोकरेज हाउस ने भी कंपनी की संभावनाओं को लेकर उम्मीद जताई है

Zomato share price: 5 अरब डॉलर का भारतीय फूड डिलीवरी मार्केट नए खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा के नजरिए से काफी मुश्किल रहा है। लेकिन हाल के दिनों में बाजार में सिर्फ 2 बड़े प्रतिस्पर्धी Zomato और Swiggy ही बचे हैं जो एक दूसरे पर बढ़त हासिल करने की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान बाजार हिस्सेदारी के नजरिए से Zomato और Swiggy की लड़ाई लगभग बराबरी की रही है और दोनों के पास 50-50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही है। लेकिन अब यह संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है और धीरे-धीरे Zomato,स्विगी पर अपनी बढ़त बना रहा है।

ब्रोकरेज फर्म बर्न्सटाइन इंडिया (Bernstein India) ने हाल ही में जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में लंबे समय से 2 खिलाड़ी बराबरी के स्तर पर नजर आ रहे थे लेकिन अब यह संतुलन Zomato के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। Zomato की बाजार हिस्सेदारी करीब 55 फीसदी हो गई है।


बर्न्सटाइन इंडिया ने अपनी रिपोर्ट मे कहा है कि Zomato ने यह बढ़त फूड डिलीवरी बिजनेस में विस्तार के लिए उठाए गए अपने ठोस कदमों के जरिए हासिल की है। इसके अलावा क्विक कॉर्मस बिजनेस में निवेश से भी फायदा हुआ है। इस कदम के चलते Zomato की बाजार हिस्सेदारी 55 फीसदी के पास पहुंच गई है।

बता दें कि Zomato पहले फूड डिलीवरी के मामले में स्विगी के बराबर था लेकिन क्विक कॉमर्स के मामले में इससे थोड़ा पिछड़ रहा था। लेकिन इसी साल Blinkit के अधिग्रहण के चलते Zomato क्वीक कॉमर्स के क्षेत्र में स्विगी और अपने बीच के अंतर को भरने में कामयाब रहा है। इस अधिग्रहण के चलते कंपनी के ओवरऑल मार्केट हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई है।

आगे री-रेटिंग की संभावना

बाजार हिस्सेदारी बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कंपनी के मुनाफे में आने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। जून तिमाही में कंपनी फूड डिलीवरी बिजनेस में ब्रेक इवेन (ना घाटा और ना मुनाफा) प्वाइंट पर पहुंचने में कामयाब रही है। कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही वह मुनाफे में आती नजर आएगी। कंपनी को लेकर हाल में उम्मीदें बढ़ी हैं। इसके अलावा इस स्टॉक में अब तक आई भारी गिरावट ने स्टॉक का वैल्यूएशन आर्कषक बना दिया है। इसके चलते सफीर आनंद और हेलियस कैपिटल के समीर अरोड़ा जैसे बड़े निवेशकों ने इस स्टॉक में अपनी रुचि दिखाई है। इसके अलावा JM Financial Services, Jefferies और HSBC India जैसे ब्रोकरेज हाउस ने भी कंपनी की संभावनाओं को लेकर उम्मीद जताई है।

आईटी शेयरों की जबरदस्त पिटाई, एक्पर्ट्स से जानिए कितना सुरक्षित है इनमें निवेश करना

Zomato का शेयर पिछले महीने 40.60 रुपये का अपना 52 वीक लो हिट करने के बाद करीब 55 फीसदी रिकवर हुआ है। Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस स्टॉक का ब्रोकरेजेज हाउस का औसत टारगेट 82.20 रुपये के आसपास नजर आ रहा है जो कि इसमें कम से कम 30 फीसदी का अपसाइड की उम्मीद दिखाता है। बर्न्सटाइन इंडिया का भी कहना है कि इस तिमाही के लिए Zomato उसके टॉप पिक्स में शामिल है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।