निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत, जानें आज किन दो स्टॉक्स पर रहेगा बाजार का फोकस

अनुज सिंघल ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें इसमें खरीदारी का जोन 47,000-47,200 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि स्टॉपलॉस 46,800 के लेवल पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में अभी बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं है। लेकिन स्क्रीन पर नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही HDFC बैंक पर भी नजर रखें

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
Lupin पर आज बाजार का फोकस रहेगा। इसकी वजह ये है कि कंपनी के Aptiom के जेनरिक वर्जन को USFDA से मंजूरी मिली। इस दवा की मैन्यूफैक्चरिंग पीतमपुर प्लांट में होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पिछले हफ्ते वित्तीय वर्ष 2024 के आखिरी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्सेस बढ़त में बंद होने में कामयाब रहे। आज के लिए निफ्टी पर स्ट्रैटिजी बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22,425 पर (चार्ट के मुताबिक) दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22,526 (all-time high) पर नजर आ रहा है। निफ्टी में पहला सपोर्ट 22,164 (गुरुवार का निचला स्तर) पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 21,950-22,000 पर (ऑप्शन के मुताबिक) दिख रहा है। निफ्टी में खरीदारी का जोन 22,250-22,350 के बीच है। उस समय इसमें स्टॉपलॉस 22,150 के स्तर पर लगाने चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में अभी बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं दिख रहा है। लेकिन स्क्रीन पर नजर रखनी चाहिए। इंडेक्स में 22,150 के ऊपर जब तक क्लोजिंग हो रही है तब तक निफ्टी टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का बन रहा है।

    निफ्टी बैंक पर रणनीति


    बैंक निफ्टी पर पहला रेजिस्टेंस 47,440 (गुरुवार का शिखर) पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 47,702 (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। इसमें पहला सपोर्ट 46,828 (गुरुवार का निचला स्तर) पर दिख रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 46,750 (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। इसमें खरीदारी का जोन 47,000-47,200 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि स्टॉपलॉस 46,800 के लेवल पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में अभी बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं है लेकिन स्क्रीन पर नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही HDFC बैंक पर भी नजर रखें।

    निफ्टी अगर 22386-22438 के पार हुआ तो 22490-526 के स्तर संभव- वीरेंद्र कुमार

    फोकस में ल्यूपिन (Lupin)

    आज ये फार्मा स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी के Aptiom के जेनरिक वर्जन को USFDA से मंजूरी मिली। इस दवा की मैन्यूफैक्चरिंग पीतमपुर प्लांट में होगी। ल्यूपिन सबसे पहले ANDA अप्लीकेशन देने वालों में से एक है। कंपनी को 180 दिन के Exclusive इस्तेमाल की मंजूरी संभव है। इस दवा का इस्तेमार Seizures के इलाज में होता है। दवा की अनुमानित बिक्री 35.4 करोड़ डॉलर के करीब रह सकती है।

    फोकस में अरविंदो फार्मा (Aurobindo Pharma)

    आज अरबिंदो फार्मा पर भी बाजार का फोकस रहेगा। कंपनी ने 4 प्लांट से फैसिलिटी के कमर्शियलाइजेशन का ऐलान किया है। Penicillin G, 6-APA प्लांट का कमर्शियलाइजेशन होगा। इंजेक्टेबल प्रोड्क्ट और ग्रैनुएलेशन प्लांट का कमर्शियलाइजेशन किया जायेगा। कैप्टिव और एक्सपोर्ट में इसका इस्तेमाल होगा। Investec का कहना है कि इससे एक्जिक्यूशन क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही नई स्टरलाइट फैसिलिटी से Eugia 3 को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।