निफ्टी अगर 22386-22438 के पार हुआ तो 22490-526 के स्तर संभव- वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today: वीरेंद्र ने कहा कि 23000 नेट शॉर्ट पोजिशन के साथ सीरीज की शुरुआत हुई है। पहला ऑप्शन बेस 22200 पर, टेक्निकल बेस 22111 पर नजर आ रहा है। ऊपर की ओर 22386-22438 के लेवल अहम हैं। अगर निफ्टी 22386-22438 के पार हुआ तो 22490-526 के स्तर संभव हैं। नया शिखर पार हुआ तो 22567 तक का स्विंग संभव है

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस के ऊपर तक गिरावट पर खरीदारी करें। 47454-47517 बड़ा सप्लाई जोन है। बैंक निफ्टी 47517 पार हुआ तो 47751-47943 तक जा सकता है

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति आज के रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22386-22438 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22490-22526/22567 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 322217-22158 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22111-22060/22010 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी पर 22367 और 22512 दोनो टार्गेट हासिल हुए हैं। निफ्टी रोलओवर 79% से घटकर 70% पर आ गया है। तीन महीने का औसत रोलओवर 80% रहा है। FIIs ने अपनी शॉर्ट पोजीशन काफी हद तक काटी है।

उन्होंने आगे कहा कि 23000 नेट शॉर्ट पोजिशन के साथ सीरीज की शुरुआत हुई है। पहला ऑप्शन बेस 22200 पर, टेक्निकल बेस 22111 पर नजर आ रहा है। पहले बेस के ऊपर तक (22281-217) गिरावट में खरीदारी कारगर रही है। ऊपर की ओर 22386-22438 के लेवल अहम हैं। अगर 22386-22438 पार हुआ तो 22490-526 के स्तर संभव हैं। नया शिखर पार हुआ तो 22567 तक का स्विंग संभव है। निफ्टी 22567 के ऊपर बंद होने पर तेजी के लिये नए सिरे से नजरिया बनाएंगे

Global market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, शिया मजबूत, गिफ्ट निफ्टी 50 अंक ऊपर


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47350-47454/47517 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47664-47751/47943 के लेवल पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी में पहला बेस 46983-46810(10/20DEMA) पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 46738-46616 (50DEMA) पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि 47350-47410 का टार्गेट हासिल होने के बाद बैंक निफ्टी फिसल गया। इसमें 74% के मुकाबले 84% का रोलओवर नजर आ रहा है। ICICI बैंक समेत सभी दिग्गज बैंक चार्ट पर अच्छे लग रहे हैं। इसमें 47000-46700 पर अहम ऑप्शन बेस है। यह टेक्निकल बेस भी है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में 47000-46700 के बीच तीन एवरेज हैं। पहले बेस के ऊपर तक गिरावट पर खरीदारी करें। 47454-47517 बड़ा सप्लाई जोन है। बैंक निफ्टी 47517 पार हुआ तो 47751-47943 का रास्ता खुलेगा।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।