Global market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, शिया मजबूत, गिफ्ट निफ्टी 50 अंक ऊपर

Global market: S&P500 इंडेक्स पहली तिमाही में 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 में चीन के बाजारों में तेजी की उम्मीद है। चीन में सितंबर के बाद पहली बार मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का विस्तार हुआ है। ने की कीमतें में तेजी जारी है। COMEX पर इसके भाव 2250 डॉलर के पार निकल गए हैं। जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ने के चलते क्रूड फिर 87 डॉलर के पार निकल गया है

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 7:57 AM
Story continues below Advertisement
Global market:आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 45 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.35 फीसदी गिरावट के साथ 39,835.37 के आसपास दिख रहा है

US market : वित्त वर्ष 2025 के पहले दिन ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूत कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी 100 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। उधर गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। ग्लोबल कमोडिटी की बात करें तो सोने की कीमतें में तेजी जारी है। COMEX पर इसके भाव 2250 डॉलर के पार निकल गए हैं। घरेलू बाजार में सोने के 67000 के पार खुलने के संकेत मिल रहे हैं। इधर जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ने के चलते क्रूड फिर 87 डॉलर के पार निकल गया है

वित्त वर्ष 2025 की अच्छी शुरुआत का संकेत

एशियाई बाजार और अमेरिकी वायदा पहले ही दिन वित्त वर्ष 2025 की अच्छी शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। S&P500 ने 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ अपनी पहली तिमाही समाप्त की है। ये 2019 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। एनवीडिया और मेटा जैसे मैग्निफिसेंट सेवन ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई है। एनर्जी और इंडस्ट्रियल जैसे सेक्टर में भी पिछले छह हफ्तों में तेजी आई है। S&P500 इंडेक्स Q1 में 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 में चीन के बाजारों में तेजी की उम्मीद है। चीन में सितंबर के बाद पहली बार मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का विस्तार हुआ है। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि साल की ठोस शुरुआत के बाद चीन ने बढ़त बरकरार रखी है।


तैश में कच्चा तेल

ब्रेंट का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। WTI में भी 83 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। लगातार चौथे महीने कीमतों में तेजी जारी है। जियो पॉलिटिकल संकट से कीमतों में उछाल आया है। OPEC+ देश क्रूड का उत्पादन घटाएंगे।

FY24 में QIP के जरिए कंपनियों ने जुटाए 78000 करोड़ रुपये, मजबूत मार्केट सेंटीमेंट का असर

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 45 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.35 फीसदी गिरावट के साथ 39,835.37 के आसपास दिख रहा है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 20,314.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.90 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 16,541.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.31 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 3,069.23 के स्तर पर दिख रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।