पिछले हफ्ते वित्तीय वर्ष 2024 के आखिरी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्सेस बढ़त में बंद होने में कामयाब रहे। आज के लिए निफ्टी पर स्ट्रैटिजी बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22,425 पर (चार्ट के मुताबिक) दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22,526 (all-time high) पर नजर आ रहा है। निफ्टी में पहला सपोर्ट 22,164 (गुरुवार का निचला स्तर) पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 21,950-22,000 पर (ऑप्शन के मुताबिक) दिख रहा है। निफ्टी में खरीदारी का जोन 22,250-22,350 के बीच है। उस समय इसमें स्टॉपलॉस 22,150 के स्तर पर लगाने चाहिए।
