CMR Green IPO: ₹631 करोड़ के इश्यू को तगड़ा रिस्पांस, अब लिस्टिंग पर भी धांसू मुनाफे की गुंजाइश
CMR Green IPO: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज नॉन-फेरस मेटल रिसाइकलर है और इसका कारोबार सेकंडरी एलुमिनियम मार्केट में भी है। अब इसके शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होने वाली है। चेक करें कि ग्रे मार्केट से लिस्टिंग पर कितने मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं
CMR Green IPO: सीएमआर ग्रीन के ₹631 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने 182-192 के प्राइस बैंड और 78 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए।
CMR Green IPO Allotment: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और अब इसके लिस्टिंग का इंतजार हो रहा है। इसके ₹631 करोड़ के आईपीओ को 127 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट भी फाइनल हो चुका है जिसका स्टेटस रजिस्ट्रार केफिन टेक या बीएसई की साइट पर देख सकते हैं जिसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया गया है। अब आईपीओ की बात करें तो अब इसके शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार है और ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के ₹192 के इश्यू प्राइस से यह ₹70 यानी 36.46% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। शेयरों की BSE, NSE पर 10 जून को एंट्री होगी।
शेयर मिले या नहीं, चेक करने का स्टेपवाइज प्रोसेस
BSE की साइट पर ऐसे करें चेक
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।
इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Vikram Solar चुनें।
एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।
फिर I'm not a robot पर क्लिक करें।
सर्च पर क्लिक करें।
शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।
रजिस्ट्रार की साइट पर ऐसे करें स्टेटस चेक
https://ipostatus.kfintech.com/, लिंक पर क्लिक करें।
सेलेक्ट आईपीओ पर क्लिक करके Midwest चुनें।
एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन में से कोई भी चुनें। फिर जो विकल्प चुना है, उसके मुताबिक डिटेल्स दें। जैसे कि पैन चुना है तो पैन भरें।
सबमिट करें।
शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।
CMR Green IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस
सीएमआर ग्रीन के ₹631 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने 182-192 के प्राइस बैंड और 78 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 127.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 270.46 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 172.35 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 27.08 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 18.53 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है। आईपीओ के ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत ₹5 की फेस वैल्यू वाले 3,28,58,323 शेयर बिके हैं और इसका पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है।
CMR Green के बारे में
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज नॉन-फेरस मेटल रिसाइकलर है और इसका कारोबार सेकंडरी एलुमिनियम मार्केट में भी है। इसे एलुमिनियम और जिंक डाई-कास्टिंग एलॉयज में महारत हासिल है। यह इनगॉट और लिक्विड फॉर्म में रिसाइकल्ड एलुमिनियम एलॉयज और जिंक एलॉय इनगॉट्स के साथ-साथ भट्ठी में इस्तेमाल के लिए स्टेनलेस स्टील, कॉपर, पीतल, जस्ता, लेड और मैगनीशियम के स्क्रैप तैयार करती है। साथ ही यह ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर्स के लिए एलुमिनियम बिलेट्स भी तैयार करती है। यह होंडा कार्स इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, एंड्योरेंस टेक, मारुति सुजुकी और जिंदल स्टेनलेस जैसी दिग्गज कंपनियों को सर्विसेज देती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹104.51 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2024 में यह 838.56 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई जिससे उबरते हुए वित्त वर्ष 2025 में यब ₹155.04 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम लगातार बढ़ी और वित्त वर्ष 2023 में ₹5,889.00 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹5,968.44 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में ₹6,696.66 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹162.39 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹6,291.00 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹1,303.22 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,464.64 करोड़ पड़े थे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।