निफ्टी की सिल्वर जुबली का कैसा रहा सफर, जानें 24000 से 25000 के बीच कौन से स्टॉक्स रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

Nifty @ 25000 : लगातार तीन दिनों से 25000 की दहलीज तक जाकर निफ्टी वापस लौट रहा था। लेकिन आज निफ्टी ने अपनी शुरुआत 25000 के लेवल से ऊपर की। निफ्टी ने 24000 से 25000 का सफर तय करने में 24 सत्रों का समय लिया। जबकि निफ्टी को 23000 से 25000 तक का सफर तय करने के लिए 47 सत्रों का समय लगा

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 12:26 PM
ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, टाटा मोटर्स, इंफोसिस ने निफ्टी के 24000 से 25000 तक का सफर पूरा करने में जोरदार सपोर्ट किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty @ 25000 : निफ्टी ने आज बहुप्रतिक्षित मनोवैज्ञानिक लेवल 25000 को पार कर लिया। लगातार तीन दिनों से इस लेवल की दहलीज तक जाकर निफ्टी वापस लौट रहा था। लेकिन आज निफ्टी ने अपनी शुरुआत 25000 के रिकॉर्ड हाई लेवल से ऊपर की। इस तरह आखिरकार निफ्टी ने 25000 का पड़ाव पार कर लिया। निफ्टी ने 24000 से 25000 का सफर तय करने में 24 सत्रों का वक्त लिया। जबकि निफ्टी को 23000 से 25000 तक का सफर तय करने के लिए 47 सत्रों का समय लगा। निफ्टी की इस कामयाबी पर बात करते हुए हमारे सहयोगी चैनल टीवी 18 के Hormaz Fatakia ने कहा कि 24000 से 25000 तक पहुंचने के लिए निफ्टी को 24 सेशंस लगे। जबकि इंडेक्स में 1000 अंकों के बढ़त की ये तीसरी सबसे तेज रैली रही।

    Nifty की सबसे तेज 1,000 अंकों की रैली

    Hormaz Fatakia ने कहा कि निफ्टी ने 16,000 से 17,000 की रैली अगस्त 2021 में पूरी की थी। इसमें निफ्टी को 19 सत्रों का वक्त लगा था। वहीं इसके बाद 21,000 से 22,000 तक निफ्टी January 2024 में पहुंचा था तब इसने 25 सत्रों का समय लिया था। वहीं 24,000 से 25,000 की रैली आज  July 2024 में पूरी की जिसमें इसे 22 सत्रों का समय लगा। निफ्टी ने 23,000 से 24,000 तक की रैली June 2024 मे पूरी की और इसे हासिल करने के लिए 23 सत्रों का टाइम लिया। निफ्टी ने पहली बार 27 जून 2024 को 24000 का लेवल पार किया था।


    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    24000 से 25000 के सफर तक Nifty के Top Gainers

    निफ्टी के 24000 से 25000 तक का सफर पूरा करने में ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, टाटा मोटर्स, इंफोसिस ने जोरदार सपोर्ट किया है। इस दौरान ONGC का स्टॉक 25% चढ़ा। HDFC Life के शेयर में 21% की तेजी रही। SBI Life में 20% की रैली रही। वहीं Tata Motors के शेयर में 19% की बढ़त देखने को मिली। Infosys का शेयर 19% चढ़ गया।

    24000 से 25000 के सफर तक Nifty के Underperformers

    निफ्टी के 24000 से 25000 तक का सफर पूरा करने के दौरान एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक ने अंडरपरफॉर्म किया। इस दौरान Axis Bank में 9.5% की गिरावट देखने को मिली। Tata Steel में 5% की कमजोरी रही। वहीं प्राइवेट बैंक IndusInd Bank और Bajaj Finance में 5% की गिरावट देखने को मिली। HDFC Bank के शेयर में 4.7% की कमजोरी देखने को मिली।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।