Nifty @ 25000 : निफ्टी ने आज बहुप्रतिक्षित मनोवैज्ञानिक लेवल 25000 को पार कर लिया। लगातार तीन दिनों से इस लेवल की दहलीज तक जाकर निफ्टी वापस लौट रहा था। लेकिन आज निफ्टी ने अपनी शुरुआत 25000 के रिकॉर्ड हाई लेवल से ऊपर की। इस तरह आखिरकार निफ्टी ने 25000 का पड़ाव पार कर लिया। निफ्टी ने 24000 से 25000 का सफर तय करने में 24 सत्रों का वक्त लिया। जबकि निफ्टी को 23000 से 25000 तक का सफर तय करने के लिए 47 सत्रों का समय लगा। निफ्टी की इस कामयाबी पर बात करते हुए हमारे सहयोगी चैनल टीवी 18 के Hormaz Fatakia ने कहा कि 24000 से 25000 तक पहुंचने के लिए निफ्टी को 24 सेशंस लगे। जबकि इंडेक्स में 1000 अंकों के बढ़त की ये तीसरी सबसे तेज रैली रही।
