नये साल 2023 के पहले कारोबारी सत्र में कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस के ऊपर निफ्टी में मजबूती दिख सकती है। इसके नीचे गिरने पर इसमें कमजोरी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि निफ्टी में लॉन्ग रहें। इसमें पहले बेस तक की हर गिरावट में खरीदारी करें। हालांकि पहले बेस के नीचे गिरने पर निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड के मौके तलाशने चाहिए। दूसरा बेस इसके बाद मिल सकता है

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 8:04 AM
बैंक निफ्टी में 43300-500 के स्तरों पर रेजिस्टेंस नजर आ सकता है। बैंक निफ्टी में गिरावट पर 42500-200 के स्तरों पर सपोर्ट दिखाई दे सकता है

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार साल के आखिरी सत्र में शुक्रवा 30 दिसंबर को हॉली-डे मूड में बंद हुआ। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी, मेटल शेयरों में तेजी नजर आई थी। वहीं एनर्जी, मीडिया, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए थे। साल के आखिरी कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट नजर आई। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 293 प्वाइंट गिरकर 60,841 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 86 प्वाइंट गिरकर 18,105 पर बं हुआ था। निफ्टी बैंक 266 प्वाइंट गिरकर 42,986 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप 158 प्वाइंट चढ़कर 31,509 पर बंद हुआ। जानते हैं आज निफ्टी और बैंक निफ्टी कैसी रहेगी चाल

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि आज इसमें रजिस्टेंस जोन- 18141 (50 DEMA)-18189 (10 DEMA) पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन- 18210-18261 (20 DEMA) पर है। इसमें बेस जोन 18023-17961 के जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन- 17891-17827 (100 DEMA) के जोन में दिखाई दे रहा है।


वहीं साल के पहले दिन FIIs की पोजीशन निगेटिव साइड में है। शुक्रवार को मिडकैप में जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी। लेकिन निफ्टी बैंक की गिरावट ने चौंकाया था। पिछले सेशन में 20 DEMA को पार करने की पूरी कोशिश नाकाम रही थी। 18200-18400 जोन में भारी कॉल राइटिंग दिखी। जबकि 18000 पर पुट राइटर्स हावी नजर आये।

नये साल पर ग्लोबल मार्केट में छुट्टी, 12 जनवरी को जारी होंगे अमेरिका के महंगाई के आंकड़े

वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस के ऊपर निफ्टी में मजबूती रहेगी। इसके नीचे फिसला तो कमजोरी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लॉन्ग रहें और पहले बेस तक की हर गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। वहीं पहले बेस के नीचे फिसले तो शॉर्ट ट्रेड के मौके खोजना चाहिए। इसके बाद दूसरा बेस मिल सकता है। हालांकि दूसरा बेस मिला तो खरीदारी करें। निफ्टी में 18261 के ऊपर तेजी बढ़ेगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें रजिस्टेंस जोन 43070-43295 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है। इसमें बड़ा रजिस्टेंस जोन- 43440-43570/690 के स्तर पर है। जबकि बैंक निफ्टी में बेस जोन 42755-42510 के जोन में दिखाई दिया। इसमें बड़ा बेस जोन 42384-42210 के स्तरों पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आखिरी घंटे की गिरावट चौंकाने वाली रही। लेकिन अब भी सभी एवरेज के ऊपर है। बैंक निफ्टी में 43000-43500 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आई। जबकि 43000 पर पुट राइटर्स हावी दिखाई दिये।

इसमें दो बड़े लेवल हैं। बैंक निफ्टी में ऊपर रुकावट 43300-500 के स्तरों पर नजर आ सकती है। जबकि इसमें गिरावट पर नीचे सपोर्ट- 42500-200 के स्तरों पर दिखाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि ये अब भी मजबूत इंडेक्स है। इसमें पहला बेस मिले तो खरीदारी करें। जबकि दूसरे बेस के नीचे जाने पर बैंक निफ्टी में शॉर्ट करना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।