Get App

Market outlook : 2025 में कैसा रहेगा बाजार, कितने बनेंगे रिटर्न, आइए देखते हैं क्या कहता है सीएनबीसी-आवाज़ का महापोल

2025 Market outlook: पोल में शामिल 10 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2025 में लार्जकैप से 5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। वहीं,80 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अवधि में 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 11:01 AM
Market outlook : 2025 में कैसा रहेगा बाजार, कितने बनेंगे रिटर्न, आइए देखते हैं क्या कहता है सीएनबीसी-आवाज़ का महापोल
इस पोल में शामिल 20 फीसदी एक्सपर्ट/ब्रोकर का कहना है कि 2025 में ब्याज दरों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की कटौती होगी

 

2025 में कैसा रहेगा बाजार, कितने बनेंगे रिटर्न, किन सेक्टर्स में करें निवेश,ये सभी सवाल निवेशकों के मन में घूम रहें हैं। इन सभी सवालों का जवाब खोजकर लाएं हैं सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता। इसके लिए यतिन ने एक बड़ा एक्सपर्ट/ब्रोकर महापोल किया है । क्या निकला है इस पोल में आइये समझते हैं। 2025 में निफ्टी से कितना रिटर्न मिल सकता है इस पर पोल में शामिल 10 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2025 में निफ्टी से 5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। वहीं, 70 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अवधि में 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। जबकि 20 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अवधि में 15 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है

2025 में लार्जकैप में कितना रिटर्न संभव?

पोल में शामिल 10 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2025 में लार्जकैप से 5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। वहीं,80 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अवधि में 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। जबकि 10 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अवधि में लार्ज कैप से 20 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें