इन दोनो तेल स्टॉक्स में दिखेगा 7% का उछाल, डीलर्स ने कराई जोरदार खरीदारी

HPCL और BPCL के शेयरों में आज आज डीलर्स ने दांव लगाने की राय दी है। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स के मुताबिक इन दोनों स्टॉक्स में आज जोरदार खरीदारी हुई है। HNIs ने OMC शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि HCPL और BPCL में 5-7% का उछाल देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 4:05 PM
Birla Soft पर डीलर्स ने आज BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 610-615 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी, मेटल और IT सेक्टर रफ्तार का इंजन बने। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ढाई परसेंट से ज्यादा उछला। हिंडाल्को करीब 5 परसेंट की तेजी के साथ साल के शिखर पर पहुंचा। अच्छे नतीजों के बाद मणप्पुरम में जोरदार उछाल देखने को मिला। स्टॉक का भाव 7% से ज्यादा चढ़ा और ये वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं अनुमान से कमजोर रिजल्ट के बाद NMDC वायदा का टॉप लूजर बना। सीमेंस के शेयर में 2% की तेजी देखने को मिली। सीमेंस ग्रुप सीमेंस इंडिया में 18% हिस्सेदारी खरीदेगी। टू व्हीलर के लिए ब्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी ASK AUTOMOTIVE की फ्लैट लिस्टिंग हुई। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने तीन स्टॉक्स पर दांव लगाया। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को बिड़ला सॉफ्ट और एचपीसीएल एवं बीपीसीएल के स्टॉक्स में खरीदारी करवाई।

    Birla Soft

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आज बिड़ला ग्रुप की कंपनी में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। उन्होंने कहा कि बिड़ला सॉफ्ट के शेयर पर डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 610-615 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। आज इस शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 3% बढ़ा है।

    Natco Pharma के नेट प्रॉफिट में 550% का इजाफा फिर भी शेयर 2% टूटा


    HPCL, BPCL

    इसके अलावा आज डीलर्स ने बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयर में भी दांव लगाने की राय दी है। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स का मानना है कि इन दोनों स्टॉक्स में आज जोरदार खरीदारी हुई है। HNIs ने OMC शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि HCPL और BPCL में 5-7% का उछाल संभव है। BPCL में नई खरीदारी हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 5% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।