HSBC ने सोमवार को ऐलान किया वह सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) की UK सब्सिडियरी को खरीद रहा है। अमेरिका की टेक स्टार्टअप लेंडर सिलिकॉन वैली बैंक शुक्रवार 10 मार्च को डूब चुका है। 10 मार्च तक सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रिटिश सब्सिडियरी के पास 5.5 अरब पौंड का लोन है। इसके साथ ही ब्रिटिश यूनिट के पास 6.7 अरब पौंड का ग्राहकों का डिपॉजिट भी है।
दरअसल यह कीमत नोशनल (नाम के लिए) है। सिलिकॉन वैली बैंक के पूरे कर्ज और ग्राहकों के डिपॉजिट को सरकार का बैकअप है। लिहाजा HSBC को डील के बाद कोई लोन नहीं चुकाना होगा।
31 दिसंबर 2022 को खत्म फाइनेंशियल ईयर में सिलिकॉन वैली बैंक की UK सब्सिडियरी का कर सहित मुनाफा 8.80 करोड़ पौंड था। साथ ही इसके पास 1.4 अरब डॉलर की चल संपत्ति है।
अधिग्रहण के बाद इस बात का फाइनल कैलकुलेशन किया जाएगा कि इससे कितना फायदा होगा। सिलिकॉन वैली बैंक UK (SVB UK) की पेरेंट कंपनी सिलिकॉन वैली बैंक की संपत्ति और देनदारियों को इस डील से अलग रखा गया है। यह सौदा तुरंत पूरा हो गया है। HSBC ने बताया कि यह डील मौजूदा रिसोर्सेज से पूरा किया गया है।
HSBC ग्रुप के CEO नोएल क्वीन (Noel Quinn) ने कहा, "इस डील से UK में हमारे बिजनेस की स्ट्रैटेजिक ग्रोथ होगी। इससे हमारी कमर्शियल बैंकिंग फ्रेंचाइजी मजबूत होगी। इसके साथ ही UK और दुनिया भर में टेक्नोलॉजी और लाइफ साइंस सेक्टर्स को लोन मुहैया कर पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि हम सिलिकॉन वैली बैंक -UK के ग्राहकों का स्वागत करते हैं और हम उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
SVB UK के ग्राहकों का कामकाज पहले की तरह चलता रहेगा। उन्हें इस बात की जानकारी है कि उनके डिपॉजिट को सरकार का बैकअप है और वो HSBC के साथ सेफ और सुरक्षित हैं। हम SVB UK के कर्मचारियों का HSBC में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।