Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 201 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 706 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ में एमसीएक्स, वोडाफोन आइडिया, कल्याण ज्वेलर्स, टाइटन, बिड़लासॉफ्ट, आरती इंडस्ट्रीज, एनबीसीसी, डेल्हीवरी और नायका के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि मिडकैप में बीईएल, यूनियन बैंक, सेल, आरबीएल बैंक, कमिंस और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। जबकि इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25200, 25300 और 25400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25200, 25100 और 25000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 56800, 57000 और 57200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56500, 56200 और 56000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1960 रुपये, टारगेट - 2020 रुपये, स्टॉपलॉस - 1930 रुपये
BirlaSoft Future : खरीदें - 439 रुपये, टारगेट - 460/465 रुपये, स्टॉपलॉस - 428 रुपये
Titan Future : खरीदें - 3654 रुपये, टारगेट - 3750/3800 रुपये, स्टॉपलॉस -3600 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Hudco पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Hudco की जुलाई की एक्सपायरी वाली 240 के स्ट्राइक वाली की कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 11.25 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 18 से 20 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)