Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 201 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 706 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ में एमसीएक्स, वोडाफोन आइडिया, कल्याण ज्वेलर्स, टाइटन, बिड़लासॉफ्ट, आरती इंडस्ट्रीज, एनबीसीसी, डेल्हीवरी और नायका के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि मिडकैप में बीईएल, यूनियन बैंक, सेल, आरबीएल बैंक, कमिंस और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। जबकि इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
