HUL Q1 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का प्रॉफिट 4% गिरकर 2631 करोड़ रुपये, शेयर में बड़ी गिरावट

HUL Q1 Results: जून तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 4 फीसदी गिरकर 2,631 करोड़ रुपये रहा। इसकी वजह कच्चे माल की कीमतों में इजाफा है। मिडिलईस्ट में लड़ाई की वजह से रॉ मैटेरियल पर कंपनी का खर्च बढ़ गया। इसका खराब असर कंपनी के मार्जिन पर भी पड़ा

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 11:56 AM
हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 11:15 बजे 4.41 फीसदी गिरकर 2,078.60 रुपये पर चल रहा था।

HUL Q1 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 4 फीसदी गिरकर 2,631 करोड़ रुपये रहा। इसकी वजह कच्चे माल की कीमतों में इजाफा है। मिडिलईस्ट में लड़ाई की वजह से रॉ मैटेरियल पर कंपनी का खर्च बढ़ गया। इसका खराब असर कंपनी के मार्जिन पर भी पड़ा। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 2,732 करोड़ रुपये प्रॉफिट हुआ था।

जून तिमाही में मार्जिन 40 बेसिस प्वाइंट्स घटा

Hindustan Unilever के शेयरों पर कंपनी के जून तिमाही के नतीजों का असर दिखा। शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली। 11:15 बजे शेयर 4.41 फीसदी गिरकर 2,078.60 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में शेयर करीब 15 फीसदी गिरा है। कंपनी ने कहा है, "कमोडिटी की कीमतों में उतारचढ़ाव की स्थिति है। इससे आगे महंगाई बढ़ने का डर है।" जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन कोर अर्निंग्स मार्जिन 40 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 22.8 फीसदी पर आ गया।


सेल्स 19 फीसदी बढ़कर 16,514 करोड़ रुपये रही

जून तिमाही में कंपनी की सेल 10 फीसदी बढ़कर 16,514 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में ह 15,003 करोड़ रुपये थी। इसमें कंसॉलिडेटेड वॉल्यूम में 5 फीसदी इजाफा का हाथ रहा। जून तिमाही में कंपनी का रीस्ट्रक्चरिंग खर्च 115 करोड़ रुपये रहा। एक्विजिशन और डिस्पोजल से जुड़ा खर्च 5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा है कि अगर इन खर्चों को हटा दिया जाए तो प्रॉफिट 9 फीसदी बढ़कर 3,623 करोड़ रुपये है।

जून तिमाही में प्रोडक्ट्स की डिमांड में स्थिरता

एचयूएल की सीईओ और मैनेजिंड डायरेक्टर प्रिया नायर ने कहा, "दुनियाभर में जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच इंडियन इकोनॉमी का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसे फिस्कल और मॉनेटरी पॉलिसी से जुड़े उपायों का सपोर्ट मिला। जून तिमाही में डिमांड में स्थिरता देखने को मिली। जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन से हमारे ब्रांड्स की मजबूती, हमारे प्रोडक्ट्स की बढ़ती प्रतिस्पर्धी क्षमता का पता चलता है।"

होमकेयर बिजनेस की अंडरलाइंड सेल्स ग्रोथ 14 फीसदी

कंपनी के होम केयर बिजनेस की अंडरलाइंग सेल्स ग्रोथ जून तिमाही में 14 फीसदी रही। इसमें हाई सिंगल डिजिटल अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ का हाथ रहा। इस कैटेगरी की स्टैंडएलोन सेल्स 13 फीसदी बढ़कर 6,560 करोड़ रुपये रही। ब्यूटी एंड वेलबीइंग सेगमेंट की अंडरलाइंग सेल्स ग्रोथ 11 फीसदी रही। फूड सेगमेंट की की अंडरलाइंस सेल्स ग्रोथ 7 फीसदी रही।

यह भी पढ़ें: Tata Group Stocks: ₹252 करोड़ के मुनाफे से घाटे में आई टाटा कंपनी, शेयर धड़ाम

शेयर बाजारों के सूचकांक हरे निशान में

28 जुलाई को शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। सुबह में बाजार के प्रमुख सूचकांक कमजोर खुले। लेकिन, जल्द रिकवरी दिखी, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान में आ गए। 11:30 बजे निफ्टी 0.07 फीसदी यानी 17 अंक चढ़कर 24,012 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 76,874 पर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।