Get App

Hurun Global Rich List 2022: टॉप 10 लिस्ट में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भी 7.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हारून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शामिल की गईं हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 6:32 PM
Hurun Global Rich List 2022: टॉप 10 लिस्ट में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय
भारतीय अरबपतियों पर नजर डालें तो मुकेश अंबानी 103 करोड़ अरब डॉलर संपत्ति के साथ सबसे धनी भारतीय बने हुए हैं

Hurun Global Rich List 2022: हाल ही में जारी हुई हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में टॉप 10 में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। इस लिस्ट में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चीफ साइरस पूनावाला, डीमार्ट के फाउंडर आर के दमानी और स्टील उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ऐसे तीन नए भारतीय हैं जो हुरून की 2022 की टॉप 100 ग्लोबल अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय हैं। बता दें कि रिसर्च प्लेटफॉर्म हुरून ने अपनी यह लिस्ट रियल एस्टेट ग्रुप M3M के साथ मिलकर तैयार की है। इस रिपोर्ट का टाइटल है The 2022 M3M Hurun Global Rich List।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अदानी ग्रुप के हेड गौतम अडानी की संपत्ति में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। साल 2021 में उनकी संपत्ति में 49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अदानी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदानी ग्रीन की लिस्टिंग के बाद गौतम अदानी की संपत्ति 2020 के 17 अरब डॉलर से बढ़कर 2021 में 81 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

69 साल के अडानी मुकेश अंबानी के बाद एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। हुरून की इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेशअंबानी की संपत्ति 133 अरब अमेरिकी डॉलर है। सालाना आधार पर देखें तो 2021 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 24 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ गौतम अदानी की संपत्ति में साल 2021 में सालाना आधार पर 153 फीसदी की बढ़ोतरी देखे को मिली है। हुरून की इस लिस्ट में गौतम अदानी दुनिया में 12 वें स्थान पर हैं। जबकि मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें