ह्यूंडई मोटर इंडिया का प्रदर्शन जून तिमाही में अनुमान के मुकाबले अच्छा रहा है। इसमें एक्सपोर्ट वॉल्यूम में अच्छी ग्रोथ का हाथ है। कंपनी इंडिया में उत्पादन में लोकल कंपोनेंट्स पर फोकस कर रही है। लेकिन, घरेलू मार्केट में कमजोर डिमांड का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ा। रेवेन्यू में साल दर साल आधार पर 5.4 फीसदी गिरावट आई। एक्सपोर्ट वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 13 फीसदी बढ़ा। अफ्रीकी देशों को वॉल्यूम 28 फीसदी बढ़ा, जबकि मैक्सिको के वॉल्यूम में 14 फीसदी इजाफा हुआ।
