Get App

Hyundai Motor IPO:आईपीओ का वैल्यूएशन बैंकरों के फीडबैक पर आधारित, भारतीय बाजार में नई टेक्नोलॉजी लाने पर रहेगा फोकस

Hyundai Motor India के COO और होल टाइम डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा कि इस इश्यू को एंकर निवेशकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एंकर निवेशकों से 8315 करोड़ रुपए का फंड मिला है। एंकर बुक में निवेश करने वाले में घरेलू और विदेशी फंड़ों ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी ली है। विदेशी फंडों में ब्लैकरॉक, वैनगॉर्ड और गोल्डमैन सेक्स जैसे नाम शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 2:49 PM
Hyundai Motor IPO:आईपीओ का वैल्यूएशन बैंकरों के फीडबैक पर आधारित, भारतीय बाजार में नई टेक्नोलॉजी लाने पर रहेगा फोकस
Hyundai IPO: हुंडई मोटर इंडिया भारतीय इतिहाaकंपनी द्वारा मदर कंपनी को दी जाने वाली रायल्टी पर बात करते हुए तरुण ने कहा कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली 3.5 फीसदी की रायल्टी लंबे समय तक कायम रहने वाली हैस का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है।

आज देश का सबसे बड़ा Hyundai Motor India का IPO खुला है। मारुति के बाद करीब 20 साल बाद किसी ऑटो कंपनी का IPO आया है। 28000 करोड़ के इस मेगा IPO को एंकर निवेशकों ने भी हाथों हाथ लिया है। IPO के बाद कंपनी के ग्रोथ प्लान और आगे के रोडमैप पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज साथ जुड़े Hyundai Motor India के COO और होल टाइम डायरेक्टर तरुण गर्ग

तरुण गर्ग ने बातचीत की शुरुआत करते हुए बताया कि कंपनी में Hyundai का उच्चारण हंडे किया जाता है। हालांकि आमतौर पर लोग ह्युंडई या हुंडई उच्चारण करते हैं। तरुण ने आगे कहा कि इस इश्यू को एंकर निवेशकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एंकर निवेशकों से 8315 करोड़ रुपए का फंड मिला है। एंकर बुक में निवेश करने वाले में घरेलू और विदेशी फंड़ों ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी ली है। विदेशी फंडों में ब्लैकरॉक, वैनगॉर्ड और गोल्डमैन सेक्स जैसे नाम शामिल हैं। इस इश्यू को लोकल निवेशकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। 21 एमएफ ने 83 लाइंस के जरिए लगभग 34.4 फीसदी की एंकर एलोकेशन हासिल की है। ये कंपनी के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

क्या ये आईपीओ बहुत महंगा नहीं हैं क्योंकि इस आईपीओ को प्राइस टू अर्निंग्स के 27 गुना पर लाया गया है। वहीं, मारुति का प्राइस टू अर्निंग 29 गुना पर है, क्या यह आईपीओ 21 गुना पीई पर लाया जाता तो ज्यादा बेहतर नहीं होता?

इस सवाल के जवाब में तरुण ने कहा कि आईपीओ का वैल्यूएशन तो बैंकरों के फीडबैक पर ही आधारित है। कल की एंकर बुक पर नजर डालें तो यह इतनी अच्छी तरह से डाइवर्सीफाइड है कि मन खुश हो जाता है। आगे कपनी में ग्रोथ की व्यापक संभावना है। बाजार से अब तक आईपीओ को जो रिस्पांस मिला है उससे लगता है कि ये वैल्यूएशन बाजार को पंसद आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें