IC Electricals की जबरदस्त शुरुआत, 68% बढ़त में लिस्ट; फिर 5% तेजी के साथ अपर सर्किट

IC Electricals Listing: IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 241.75 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 764.38 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 372.51 गुना भरा

अपडेटेड Jul 10, 2026 पर 4:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IC Electricals के पब्लिक इश्यू का साइज 47.91 करोड़ रुपये था।

IC Electricals की शुक्रवार, 10 जुलाई को NSE SME पर लिस्टिंग जबरदस्त रही। शेयर 67.67 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 166 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 99 रुपये था। लिस्टिंग के बाद शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 174.30 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी का इश्यू 3 जुलाई को खुला और 7 जुलाई को बंद हुआ। इसे 295.08 गुना का धांसू सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 241.75 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 764.38 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 372.51 गुना भरा। पब्लिक इश्यू का साइज 47.91 करोड़ रुपये था। इसमें 48 लाख नए शेयर जारी हुए।

क्या करती है कंपनी


IC इलेक्ट्रिकल्स कंपनी लिमिटेड रेलवे एप्लीकेशंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने और भारतीय रेलवे को इंजीनियरिंग समाधान देने का काम करती है। कंपनी कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है, जैसे रेगुलेटर, बैटरी चार्जर, इमरजेंसी लाइट, इन्वर्टर, माइक्रोप्रोसेसर-बेस्ड कंट्रोल सिस्टम्स और विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस।

इसके अलावा, कंपनी कुछ प्रमुख रेलवे कंपोनेंट्स भी बनाती है, जिनमें अल्टरनेटर, ट्रैक्शन मोटर और कंट्रोलर के साथ परमानेंट मैग्नेट अल्टरनेटर शामिल हैं। IC इलेक्ट्रिकल्स रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन के टर्नकी प्रोजेक्ट भी करती है। इनमें 25 kV AC ओवरहेड इक्विपमेंट और ट्रैक्शन सबस्टेशन सिस्टम्स की डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी के प्रमोटर सुनील कुमार वर्मा, रेणु वर्मा, SHBD LLP और सेफ सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं।

Share Market Rise: बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 785 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹4.61 लाख करोड़ बढ़ी

IC Electricals की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 143.81 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस दौरान कंपनी पर 75.42 करोड़ रुपये की उधारी थी। कंपनी अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।