निफ्टी में रिलायंस के दम पर जोश नजर आ रहा है। RSIL के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट तय होने से RIL में जोरदार तेजी देखने को मिली।, शेयर 4% की उछाल के साथ करीब 7 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी 19400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लेकिन मिडकैप पर आज हल्का दबाव दिख रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने आईसीआईसीआई बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एसबीआई में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर दांव लगाया। जबकि प्रकाश दीवान ने इरकॉन पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank
सच्चितानंद उत्तेकर ने ICICI Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 940 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 26.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 31.50/38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 21.30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने SBI पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SBI में 601 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 615/618 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 588 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः JSW Steel
आशीष बहेती ने JSW Steel पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि JSW Steel में 797 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 810 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 785 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः IRCON
प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से IRCON का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि IRCON के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 83.05 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )