Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

ICICI Bank पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 940 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस ऑप्शन में 26.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 31.50/38 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 21.30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 11:19 AM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
IRCON पर प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से 83.05 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

निफ्टी में रिलायंस के दम पर जोश नजर आ रहा है। RSIL के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट तय होने से RIL में जोरदार तेजी देखने को मिली।, शेयर 4% की उछाल के साथ करीब 7 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी 19400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लेकिन मिडकैप पर आज हल्का दबाव दिख रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने आईसीआईसीआई बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एसबीआई में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर दांव लगाया। जबकि प्रकाश दीवान ने इरकॉन पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank

सच्चितानंद उत्तेकर ने ICICI Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 940 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 26.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 31.50/38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 21.30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SBI Future

चंदन तापड़िया ने SBI पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SBI में 601 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 615/618 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 588 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें