तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज आईसीआईसीआई बैंक का शेयर फोकस में है। बैंक ने तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजे जारी किए है। तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 34 फीसदी बढ़ा है। वहां, पर मार्जिन ऑल टाइम हाई पर रही है। ब्याज से कमाई 8 साल के शिखर पर रही है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 34.2 फीसदी बढ़कर 8311.9 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, ब्याज आय सालाना आधार पर 34.6 फीसदी बढ़कर 16464 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग 1644 करोड़ रुपए से बढ़कर 2257 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, रिटेल लोन पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 23.4 फीसदी ग्रोथ रही है।
नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। आइए डालते है एक नजर।
सीएलएसए ने आईसीआईसीआई बैंक पर खरीदारी की राय देते हुए 1175 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए ने बैंक के नतीजों पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि तीसरी तिमाही शानदार रही है। NIM और लोन ग्रोथ में जबरदस्त तेजी से कोर PPoP में ग्रोथ आई है। ऊंचे कंटिजेंसी बफर और ओपेक्स की वजह से RoE कम दिख रहा है। मैनेजमेंट को आगे ग्रोथ को लेकर कोई चुनौती नहीं दिख रही है। ओपेक्स ग्रोथ 6-7 तिमाही बात सामान्य हुई, FY24 में मार्जिन स्थिर करने की कोशिश होगी।
मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई बैंक को ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1250 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि एक और मजबूत तिमाही रही है और कोर PPoP में 30% की ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि निवेशकों का अहम सवाल है कि FY24-25 में PPoP ग्रोथ बरकरार रहेगा या नहीं। FY24 के लिए औसत मार्जिन बरकरार रहने का अनुमान है। ग्रोथ में तेजी के बाद भी ऑपरेटिंग लेवरेज ऊंचे स्तर पर है।
जेपी मॉर्गन ने आईसीआईसीआई बैंक पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1,150 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि तीसरी तिमाही में भी मजबूत मोमेंटम बरकरार है। बैंक अपने प्रोविजन और ओपेक्स में के दम पर RoA को स्थिर रख सकता है। हालांकि NIM/PPoP में तेजी से बैंक का स्टैंडर्ड रिजर्व बढ़ा है लेकिन अगले 2 साल में ये बैंक के EPS में 19-20% की ग्रोथ दे सकता है।
जेफरीज ने स्टॉक पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि SME और अनसिक्योर्ड लेंडिग से लोन ग्रोथ आगे भी बढ़ती रहेगी। अनुमान के मुकाबले मुनाफा ज्यादा रहा है और NIMs की वजह से NII ग्रोथ रही है। फी ग्रोथ 4% घटा है जबकि बैंक कर्मचारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर रहा है। CASA ग्रोथ सुस्त रही है और एसेट क्वॉलिटी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। बैंक का रिजर्व बढ़ा है। जेफरीज ने स्टॉक पर Buy ऱेटिंग देते हुए 1150 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
फिलहाल 10.30 बजे के आसपास एनएसई पर आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6.95 रुपये यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 877.30 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।