तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज आईसीआईसीआई बैंक का शेयर फोकस में है। बैंक ने तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजे जारी किए है। तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 34 फीसदी बढ़ा है। वहां, पर मार्जिन ऑल टाइम हाई पर रही है। ब्याज से कमाई 8 साल के शिखर पर रही है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 34.2 फीसदी बढ़कर 8311.9 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, ब्याज आय सालाना आधार पर 34.6 फीसदी बढ़कर 16464 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग 1644 करोड़ रुपए से बढ़कर 2257 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, रिटेल लोन पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 23.4 फीसदी ग्रोथ रही है।
