ICICI Bank के शेयर Q3 रिजल्ट के बाद धड़ाम, पांच ब्रोकरेज फर्मों से जाने आगे की निवेश स्ट्रैटेजी

ICICI Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले हफ्ते शनिवार 17 जनवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए। साथ ही सीएमडी का कार्यकाल भी दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। जानिए अब शेयरों के लिए क्या स्ट्रैटेजी अपनाएं और इसे लेकर पांच दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों का क्या कहना है और टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Bank को कवर करने वाले 51 एनालिस्ट्स में से 49 ने खरीदारी की रेटिंग दी है जबकि बाकी दो ने इसे होल्ड रेटिंग दी है।

ICICI Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे और सीएमडी संदीप बख्शी के कार्यकाल के विस्तार के बाद आज कमजोर मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर धड़ाम हो गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर भी शेयर संभल नहीं पाए और अभी भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.74% की गिरावट के साथ ₹343.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.66% फिसलकर ₹1360.00 तक आ गया था। बता दें कि बैंक ने दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे के साथ-साथ एमडी और सीईओ संदीप बख्शी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है और अब उनके पास अक्टूबर 2028 तक बैंक की कमान रहेगी।

अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 51 एनालिस्ट्स में से 49 ने खरीदारी की रेटिंग दी है जबकि बाकी दो ने इसे होल्ड रेटिंग दी है। इसे सबसे अधिक टारगेट प्राइस बीएनपी पारिबास ने दिया है जिसे ₹1990 पर फिक्स किया गया है। इसके बाद बैंक का सबसे हाई टारगेट प्राइस ₹1800 है जिसे मॉर्गन स्टैनले, प्रभुदास लीलाधर और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने फिक्स किया है।

ICICI बैंक पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?

CLSA


वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का कहना है कि संदीप बख्शी के कार्यकाल के चलते जो सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा था, वह दो साल के विस्तार के साथ अब खत्म हो गया है। ब्रोकरेज फर्म ने ₹1700 के टारगेट प्राइस के साथ इसे आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।

Morgan Stanley

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का कहना है कि संदीप बख्शी के कार्यकाल विस्तार के चलते जब नेतृत्व के मामले में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है तो अब बैंक का पूरा ध्यान लोन ग्रोथ पर होगा जिसमें अब सुधार हो रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने ₹1800 के टारगेट प्राइस के साथ इसे ओवरवेट रेटिंग दी है।

Jefferies

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि संदीप बख्शी के सीएमडी के तौर पर कार्यकाल विस्तार की संभावनाओं पर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी आई थी। दिसंबर तिमाही में बैंक का अनसिक्योर्ड रिटेल लेंडिंग नरम रहा लेकिन ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि स्थिर एसेट क्वालिटी के साथ इसमें आगे सुधार दिख सकता है। जेफरीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को ₹1630 से बढ़ाकर ₹1,730 कर दिया है।

Bernstein

बर्न्स्टीन उन दो ब्रोकरेज फर्मों में शुमार है, जिसने आईसीआईसीआई बैंक को खरीदारी की रेटिंग नहीं दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि संदीप बख्शी की एमडी और सीईओ के तौर पर फिर से नियुक्ति से एक अहम दिक्कत दूर हो चुकी है और इससे पिछली कमजोर तिमाही की भरपाई हो सकेगी। ब्रोकरेज फर्म ने ₹1550 के टारगेट प्राइस के साथ इसे मार्केट-परफॉर्म रेटिंग दी है।

Kotak Institutional Equities

घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक की बेहतर लायबिलिटी प्रोफाइल के साथ-साथ बेहतर ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी डिलीवर करने की क्षमता इसे आगे बढ़ाएगी। ब्रोकरेज फर्म ने ₹1800 के टारगेट प्राइस के साथ आईसीआईसीआई बैंक को ऐड रेटिंग दी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर पिछले साल 23 जनवरी 2025 को ₹1187.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह छह महीने में यह 25.87% उछलकर 31 जुलाई 2025 को ₹1494.10 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

ICICI Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में झटका, मुनाफा 4% गिरा; एसेट क्वालिटी सुधरी

Bharat Coking Coal IPO Listing: 96% प्रीमियम पर ₹23 का शेयर लिस्ट, आईपीओ को भी मिला था धांसू रिस्पांस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।