ICICI Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में झटका, मुनाफा 4% गिरा; एसेट क्वालिटी सुधरी

ICICI Bank Q3 Results: दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल ब्याज आय 41965.84 करोड़ रुपये की रही। इनकम 2 प्रतिशत बढ़ गई। बैंक का मार्केट कैप फिलहाल 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शुद्ध ब्याज आय 7.7 प्रतिशत बढ़ गई

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2025 तिमाही में ICICI Bank का ग्रॉस NPA 1.53 प्रतिशत रहा।

ICICI Bank December Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत घटकर 11317.86 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 11792.42 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम एक साल पहले से लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 49334 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 48367.87 करोड़ रुपये थी।

ICICI Bank ने शेयर बाजारों को बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर उसकी कुल ब्याज आय 41965.84 करोड़ रुपये की रही। एक साल पहले यह 41299.82 करोड़ रुपये थी।शुद्ध ब्याज आय (NII) 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 21932 करोड़ रुपये हो गई, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 20371 करोड़ रुपये थी।

NPA में गिरावट


दिसंबर 2025 तिमाही में ICICI Bank की एसेट क्वालिटी में सुधार देखा गया। ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.53 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.96 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी सालाना आधार पर कम होकर 0.37 प्रतिशत रहा। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 0.42 प्रतिशत था।

शेयर एक साल में 13 प्रतिशत मजबूत

ICICI Bank के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1411.65 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 13 प्रतिशत मजबूत हुआ है। फेस वैल्यू 2 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,63,263.78 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 47,226.99 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

MD और CEO के तौर पर संदीप बख्शी को किया रीअपॉइंट

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी बताया है कि बोर्ड ने संदीप बख्शी के बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर रीअपॉइंटमेंट को मंजूरी दे दी है। उनका मौजूदा कार्यकाल 3 अक्टूबर, 2026 को खत्म हो रहा है। बैंक के बोर्ड ने सर्वसम्मति से बख्शी को 4 अक्टूबर, 2026 से लेकर 3 अक्टूबर, 2028 तक यानि कि दो और साल के लिए फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी।

इसके अलावा ICICI Bank के बोर्ड ने अजय कुमार गुप्ता को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर फिर से नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है। उनका मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर, 2026 को खत्म हो रहा है। रीअपॉइंटमेंट के तहत वह अब 27 नवंबर, 2026 से लेकर 26 नवंबर, 2028 तक यानि कि दो और सालों के लिए बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहेंगे। इन नियुक्तियों पर अभी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, शेयरहोल्डर्स और अन्य जरूरी मंजूरियां मिलना बाकी है।

HDFC Bank Q3 Results: मुनाफा 11% बढ़ा, NPA में सुधार; NII में 6% का इजाफा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।