HDFC Bank Q3 Results: मुनाफा 11% बढ़ा, NPA में सुधार; NII में 6% का इजाफा

HDFC Bank Q3 Results: दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल ब्याज आय 76751.16 करोड़ रुपये की रही। कुल इनकम 90005 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2025 तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 1.24 प्रतिशत रहा

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank की शुद्ध ब्याज आय 32615 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

HDFC Bank December Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 18653.75 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 16735.50 करोड़ रुपये से 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक की कुल इनकम सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 90005 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 87460.44 करोड़ रुपये थी।

HDFC Bank ने शेयर बाजारों को बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर उसकी कुल ब्याज आय 76751.16 करोड़ रुपये की रही। एक साल पहले यह 76006.88 करोड़ रुपये थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) एक साल पहले से 6.3 प्रतिशत बढ़कर 32615 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 30653 करोड़ रुपये थी।

एसेट क्वालिटी सुधरी


एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, दिसंबर 2025 तिमाही में HDFC Bank का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.24 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.42 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी सालाना आधार पर कम होकर 0.42 प्रतिशत रहा। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 0.46 प्रतिशत था। NPA में गिरावट बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार दर्शाती है।

RBL Bank Q3 Results: मुनाफे में 555% का बंपर उछाल, ग्रॉस NPA घटा

भावेश झवेरी नहीं चाहते रीअपॉइंटमेंट

HDFC Bank ने शेयर बाजारों को यह भी बताया है कि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भावेश झवेरी का कार्यकाल 18 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है। झवेरी ने उन्हें रीअपॉइंट न किए जाने की अपील की है। वह बैंकिंग सेक्टर के बाहर मौके तलाशना चाहते हैं। अगर संभव हो तो ग्रुप की कंपनियों के अंदर ही। इसलिए वह बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से 18 अप्रैल 2026 को रिटायर हो जाएंगे। झवेरी 19 अप्रैल 2023 से 3 साल के लिए इस पोजिशन पर अपॉइंट किए गए थे।

HDFC Bank के शेयर की कीमत वर्तमान में 931.15 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 14.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 12 प्रतिशत चढ़ा है। वित्त वर्ष 2025 में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 3,00,517.04 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 67,347.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।