RBL Bank December Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 555.4 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 213.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 32.63 करोड़ रुपये था। कुल स्टैंडअलोन इनकम 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4717 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 4609.66 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय 3666.74 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले के आंकड़े 3536.33 करोड़ रुपये से 3.6 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1657 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1585 करोड़ रुपये थी। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।
बैंक का दिसंबर 2025 तिमाही में ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.88 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 2.92 प्रतिशत और एक तिमाही पहले 2.32 प्रतिशत था। नेट एनपीए 0.55 रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत और सितंबर 2025 तिमाही में 0.57 प्रतिशत था।
RBL Bank के शेयर ने एक साल में पैसा किया डबल
यस बैंक के शेयर की कीमत इस वक्त BSE पर 325.10 रुपये है। फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं एक साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 331.80 रुपये और एडजस्टेड लो 146 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान बैंक को स्टैंडअलोन बेसिस पर 14039.07 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस बीच शुद्ध मुनाफा 695.37 करोड़ रुपये रहा।
शेयर के लिए यस सिक्योरिटीज ने 'बाय' रेटिंग के साथ 335 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है।दिसंबर महीने में एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 'बाय' रेटिंग के साथ 375 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। ICICI Securities ने 'बाय' रेटिंग के साथ 415 रुपये का टारगेट दिया था।दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद शेयर में सोमवार, 19 जनवरी को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।