Shares to Buy: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के शेयरों को 'BUY (खरीदें)' की रेटिंग दी है और इसके लिए 440 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस बीच ग्रेफाइट इंडिया के शेयर शुक्रवार 9 जून को एनएसई पर 376 रुपये के भाव पर बंद हुए। ब्रोकरेज फर्म ने कहा ग्रेफाइट इंडिया का चौथी तिमाही में कंसॉलिडेट क्षमता यूटिलाइजेशन 55% रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 76% और दिसंबर तिमाही में 42% रहा था। साथ ही यह हमारे 60% के अनुमान से कम रहा। हालांकि कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 16% बढ़कर 815 करोड़ रुपये रहा, जो हमारे 729 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक था।
कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) चौथी तिमाही में 62 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 30 फीसदी और तिमाही आधार पर 14 फीसदी कम रहा। वहीं इसका EBITDA मार्जिन मार्च तिमाही में 7.6% रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10.4% और ठीक पिछली तिमाही में 10.3% रहा था।
चौथी तिमाही में ग्रेफाइट इंडिया की अन्य स्रोतों से कुल 5 करोड़ की आय हुई, जो सालाना आधार पर 93 फीसदी और तिमाही आधार पर 85 फीसदी कम है। ICICI डायरेक्ट ने यह आय 45 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंपनी का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 29 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 69 फीसदी और तिमाही आधार पर 45 फीसदी कम है।
ब्रोकरेज ने कहा कि ग्रेफाइड इंडिया के शेयरों ने पिछले 3 सालों में करीब 82 फीसदी का रिटर्न दिया है। मई 2020 में इसके शेयर 206 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 376 रुपये पर आ गया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी BUY (खरीदें) की रेटिंग बरकरार रखी है।
Graphite India के बारे में
यह ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड्स का उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी उत्पादन क्षमता 98,000 टन सालाना है। कंपनी सभी तरह के ग्रेफाइड इलेक्ट्रोड्स का उत्पादन करती है। हालांकि इसका मुख्य फोकस बड़े डायामीटर वाले अल्ट्रा-हाई पावर (UHP) इलेक्ट्रोड्स पर है, जिसमें अधिक मार्जिन है। ग्रेफाइड इंडिया के पास इस इंडस्ट्री में करीब 40 सालों की तकनीकी विशेषज्ञता है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।