इस शेयर में मिल सकता है 90% का बंपर रिटर्न, ICICI डायरेक्ट ने कहा- "उज्ज्वल दिख रहा कंपनी का भविष्य"

Stocks To Buy: टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी (TEEC) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 90 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार 16 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट में यह राय दी है

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 8:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI Direct ने कहा, टेक्नो इलेक्ट्रिक का भविष्य यहां से काफी उज्ज्वल दिख रहा है

Stocks To Buy: टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी (TEEC) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 90 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार 16 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट में यह राय दी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि टेक्नो इलेक्ट्रिक का दिसंबर तिमाही के दौरान रेवेन्यू घटा है। लेकिन यह एक बार लगने वाला झटका है और कंपनी का भविष्य यहां से काफी उज्ज्वल दिख रहा है। इस बीच टेक्नो इलेक्ट्रिक के शेयर आज बीएसई पर 0.46% की मजबूती के साथ 358.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

ICICI डायरेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "एग्जिक्यूशन में मजबूत तेजी, विंड एनर्जी एसेट्स की बिक्री और डेटा सेंटर के बिजनेस में कंपनी की एंट्री से आने वाली तिमाहियों में इसका वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है।" ब्रोकरेज ने कहा, "इन वजहों को देखते हुए हम स्टॉक पर पॉजिटिव बने हुए हैं और इस पर अपनी BUY (खरीद) की रेटिंग की बरकरार रखी हैं।"

ICICI डायरेक्ट ने टेक्नो इलेक्ट्रिक के शेयरों के लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके वित्त वर्त 2025 की अनुमानित पीई का 19 गुना है। साथ ही यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 89.61% अधिक है।


दिसंबर तिमाही के नतीजे

टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी (TEEC) का कंसॉलिडेटे रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 37 फीसदी घटकर 185.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि सप्लाई चेन से जुड़ी रुकावटों के चलते दिसंबर तिमाही के दौरान उसका रेवेन्यू घटा है और उसने एक बार होने वाला झटका बताया है।

यह भी पढ़ें- Gautam Adani बॉन्ड जारी करने की तैयारी में, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद होगा पहला इश्यू

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 42.3 फीसदी घटकर 23.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं मार्जिन सालाना आधार पर 0.99 फीसदी घटकर 12.6 फीसदी रहा।

इसके अलावा कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में 74.9% घटकर 30.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इस तिमाही के दौरान कोहिमा मारिनी ट्रांसमिशन एसेट को बेचने से हुई आय भी मुनाफे में शामिल थी। इसलिए इस साल मुनाफे में गिरावट अधिक दिख रही है।

कंपनी के बारे में

टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी (TEEC), मुख्य रूप से तीन सेगमेंट में कारोबार करती है। पहला- EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन)। दूसरा- रिन्यूएबल पावर जेनरेशन (विंड पावर) और तीसरा- ट्रासंमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP)।

इसमें कंपनी के रेवेन्यू का 92 फीसदी हिस्सा EPC सेगमेंट से आता है। पिछले 5 सालों में इस सेगमेंट ने 50 से 75 फसदी का रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) पैदा किया है। वहीं कंपनी के पास 130 मेगावॉट उत्पादन क्षमता वाला विंड प्लांट भी है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।