Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए LIC HOUSING FINANCE और NEW INDIA ASSURANCE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 09, 2024 पर 9:51 AM
सिटी ने स्टॉक पर Sell की राय दी है और स्टॉक के लिए 1,700 रुपये कर दिया है।
Top 20 Stocks Today- बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आज IPO खुलेगा । प्राइस बैंड. 66 से 70 रुपए के बीच है। कंपनी इश्यू से 6,560 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने करीब 1760 करोड़ रुपए लगाए। क्रूड कीमतों में नरमी जारी है। ब्रेंट 72 डॉलर के नीचे फिसला। OPEC+ ने दिसंबर से प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला टाला है। उधर सोना भी रिकॉर्ड हाई से फिसला है। इस बीच GST काउंसिल की आज अहम बैठक होगी। बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स कटौती का फैसला हो सकता है। वहीं ऑनलाइन गेमिंग के टैक्स पर भी चर्चा संभव है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए LIC HOUSING FINANCE और NEW INDIA ASSURANCE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1)LIC HOUSING FINANCE (Green)
आज बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO खुलेगा। शेयर में तेजी की उम्मीद है।
2) ADITYA BIRLA CAPITAL (Green)
GST काउंसिल की बैठक आज है । दरों में कटौती की उम्मीद है।
3) MAZAGON DOCK SHIPBUILDERS (Green)
कंपनी को ONGC से `1,486 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
4)ION EXCHANGE (Green)
इटली की Technimont SpA से `168 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
5) SUZLON ENERGY (Green)
रेनोम एनर्जी सर्विसेज में कंपनी ने 51% हिस्सा खरीदा है। अधिग्रहण के साथ ही RENOM कंपनी की सब्सिडियरी बनी है।
6) GRANULES INDIA (Red)
USFDA को कंपनी के गगिल्लापुर प्लांट में 6 आपत्तियां मिलीं
7)METRO BRANDS (Green)
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड नेन 53.23 लाख शेयर खरीदे। बड़ौदा BNP पारिबा म्यूचुअल फंड ने 80000 शेयर खरीदे। सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने 80000 शेयर खरीदे।
8)INDIGO PAINTS (Green)
मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) PTE ने 3.08 लाख शेयर खरीदे। अरिसाइग एशिया फंड ने 8.06 लाख शेयर खरीदे।
9)FORBES COMPANY (Green)
इंडिया डिस्कवरी फंड ने 3.68 लाख शेयर बेचे जबकि अंतरा इंडिया एवरग्रीन फंड ने 1.78 लाख शेयर खरीदे।
10) VST INDUSTRIES (Red)
डेरिव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स ने 1.30 लाख शेयर बेचे।
नीरज वाजपेयी की राय
1)STAR HEALTH (Green)
GST काउंसिल की बैठक आज, दरों में कटौती की उम्मीद है। इंडस्ट्री को GST की दर 18% से गिरकर 5% होने की उम्मीद है।
2) ICICI LOMBARD (Green)
GST काउंसिल की बैठक आज, दरों में कटौती की उम्मीद है। इंडस्ट्री को GST की दर 18% से गिरकर 5% होने की उम्मीद है।
3) NEW INDIA ASSURANCE (Green)
GST काउंसिल की बैठक आज, दरों में कटौती की उम्मीद है। इंडस्ट्री को GST की दर 18% से गिरकर 5% होने की उम्मीद है।
4)SUVEN PHARMA (Green)
सब्सिडियरी कैस्पर फार्मा को US FDA से EIR मिला है। हैदराबाद प्लांट की 8 से 12 जुलाई के बीच हुई थी।
5) SML ISUZU (Green)
कंपनी ने बस सेगमेंट की कीमतें 1 से 1.50% बढ़ाई है। नई कीमतें 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगी। लागत बढ़ने से कंपनी ने प्रोडक्ट कीमतें बढ़ाई।
6) IOC (Green)
$72 के पार निकला ब्रेंट का भाव, शेयर में तेजी की उम्मीद है।
7)SENCO (Green)
'सेन्स फैशन लिमिटेड' के नाम से कंपनी ने सब्सिडियरी बनाई
8)SHRIRAM FINANCE (Green)
यूबीएस ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2915 रुपये से बढ़ाकर 3850 रुपये कर दिया है।
9)OLA ELECTRIC (Red)
ओला इलेक्ट्रिक का एक महीने का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हो रहा है
10) LUPIN (Red)
सिटी ने स्टॉक पर Sell की राय दी है और स्टॉक के लिए 1,700 रुपये कर दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।