ICICI Pru Life Share Price : आज ICICI प्रू लाइफ ने छुआ 52 वीक लो, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

ICICI Pru Life Share Price : 2.40 बजे के आसपास यह शेयर 19.55 रुपए यानी 3.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 516 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का लो 488.60 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 520.80 रुपए और 52 वीक लो 488.60 रुपए है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Pru Life News: ICICI प्रूडेंशियल लाइफ में प्रूडेंशियल PLC की हिस्सेदारी 21.91 फीसदी से घटकर 10 फीसदी के नीचे आ जाएगी

ICICI Pru Life Share Price : बाजार का फोकस आज ICICI प्रूडेंशियल (ICICI Prudential Life Insurance Company) पर है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद शेयर में दबाव कायम है। दरअसल कंपनी में बड़ी हिस्सेदार प्रूडेंशियल PLC भारती लाइफ में हिस्सेदारी खरीदेगी। इस खबर के चलते ही आ ये शेयर दबाव में है। फिलहाल 2.40 बजे के आसपास यह शेयर 19.55 रुपए यानी 3.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 516 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का लो 488.60 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 520.80 रुपए और 52 वीक लो 488.60 रुपए है।

फोकस में क्यों ICICI प्रू लाइफ?

इंश्योरेंस सेक्टर में हुई एक बड़ी डील के तहत CICI प्रू लाइफ में UK की कंपनी प्रूडेंशियल PLC अपना हिस्सा बेचेगी और भारती लाइफ में हिस्सा खरीदेगी। प्रूडेंशियल PLC भारती लाइफ में 4200 करोड़ में 75% हिस्सा खरीदेगी। ICICI प्रू लाइफ में प्रूडेंशियल PLC का 21.91% हिस्सा

प्रूडेंशियल PLC अपना हिस्सा 21.91% से घटाकर 10% कर सकता है। प्रूडेंशियल PLC 12% हिस्सा घटाने के लिए रेगुलेटर से वक्त मांगेगी। भारती लाइफ का वैल्युएशन करीब 5,600 करोड़ रुपए है। इस डील के तहत 3,500 करोड़ रुपए कैश तुरंत और 700 करोड़ रुपए आगे दिया जाएगा।


इस करार के तहत प्रूडेंशियल PLC भारती लाइफ वेंचर्स में 60 फीसदी और 360 ONE WAM में 15 फीसदी हिस्सेदारी लेगी। भारती लाइफ में मौजूदा शेयरहोल्डिंग पर नजर डालें तो इसमें भारती लाइफ वेंचर्स की 85 फीसदी और 360 ONE WAM की 15 फीसदी हिस्सेदारी है।

वैल्युएशन की स्थिति

भारती लाइफ वेंचर्स 1.8x Sep’25 EV पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ 1.2x EV पर नजर आ रहा है।

ICICI प्रू लाइफ पर निगेटिव असर

इस डील के पूरे होने पर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ में प्रूडेंशियल PLC की हिस्सेदारी 21.91 फीसदी से घटकर 10 फीसदी के नीचे आ जाएगी। रेगुलेटरी नियमों के तहत 9,200 करोड़ रुपए के शेयर बेचने होंगे। IRDAI से प्रूडेंशियल 12 फीसदी हिस्सा बिक्री के लिए समय मांगेगी। इस बीच ICICI बैंक ने कहा है कि कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे।

Trading Strategy : इंडेक्स में सिर्फ इंट्रा-डे ही रहें, इसमें दोनों तरफ ट्रेड करने के लिए रहें तैयार

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ पर ब्रोकरेज की राय

ICICI प्रूडेंशियल पर नोमुरा ने खरीदारी की सलाह देते हुए 680 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बड़ी बिकवाली का डर काफी हद तक भाव में शामिल हो चुका है।

वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने ICICI प्रूडेंशियल लाइफ पर Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए, 670 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस डील से कंपनी के कारोबार पर कोई बुनियादी असर नहीं होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।