Trading Strategy : इंडेक्स में सिर्फ इंट्रा-डे ही रहें, इसमें दोनों तरफ ट्रेड करने के लिए रहें तैयार

Trading Strategy :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में शानदार रिकवरी आई है। बाजार ने एक बार फिर अहम स्तर बचाया है। निफ्टी ने मई का 24,260 का लो बचाया है। बैंक निफ्टी ने भी 52,700 का मेक ऑर ब्रेक लेवल बचाया है। लेकिन बाजार में भी कंफर्टेबल फीलिंग नहीं है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : अनुज सिंघल के मुताबिक आज का निचला स्तर 23,317 अब काफी अहम स्तर है। निफ्टी का मई का लो 23,262 था। ऐसे में 23,250-23,300 अब लक्ष्मण रेखा है

Trading Strategy : गैप-डाउन के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 300 अंक सुधरकर 23600 के ऊपर आ गया है। भारती एयरटेल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HDFC बैंक ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी सुधार आया है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम है। बाजार की रिकवरी में IT शेयरों की बड़ी भूमिका है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही फार्मा में भी हल्की खरीदारी है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही रियल्टी, PSE और मेटल में भी दबाव है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में शानदार रिकवरी आई है। बाजार ने एक बार फिर अहम स्तर बचाया है। निफ्टी ने मई का 24,260 का लो बचाया है। बैंक निफ्टी ने भी 52,700 का मेक ऑर ब्रेक लेवल बचाया है। लेकिन बाजार में भी कंफर्टेबल फीलिंग नहीं है। मिड और स्मॉल कैप में आज भी बड़ी गिरावट है। India VIX अभी भी कंफर्ट जोन के ऊपर है। सुबह का मिडकैप IT में पॉजिटिव नजरिया काम आया है। स्टॉक स्पेसिफिक मौके भी दोनों तरफ हैं। आज भी बाजार ने दोनों तरफ बड़े मूव दिए। गॉडफ्रे, डेल्हीवरी, टाटा स्टील में आशंका के मुताबिक गिरावट हुई है।


बाजार : अब क्या?

बाजार कमजोर है, लेकिन टूटा नहीं है। इस बाजार ने काफी कुछ निगेटिव सहा है और उम्मीद रहेगी कि आगे जाकर संकतों में सुधार होगा। लेकिन बड़ी रैली के लिए कच्चे तेल का नीचे आना जरूरी है। जब तक तेल $100 के ऊपर है, रुपये में रिकवरी मुश्किल है। जब तक करेंसी इतनी कमजोर है, रैली का टिकना मुश्किल है। लेकिन अच्छी बात ये है कि बाजार में बड़ी गिरावट नहीं हो रही है। स्टॉक स्पेसिफिक रहें और इंडेक्स में विशुद्ध इंट्रा-डे ही रहें। इंडेक्स में दोनों तरफ ट्रेड करने के लिए तैयार रहें। आज भी पहले शॉर्ट ट्रेड और फिर लॉन्ग ट्रेड सही बैठी।

Ganesh Housing Share Price : गुजरात के पहले GCC और Tech IT SEZ का हुआ उद्घाटन, 5% ज्यादा भागा यह शेयर, जानिए क्या है वजह

निफ्टी पर रणनीति

आज का निचला स्तर 23,317 अब काफी अहम स्तर है। निफ्टी का मई का लो 23,262 था। ऐसे में 23,250-23,300 अब लक्ष्मण रेखा है। लेकिन आज की क्लोजिंग काफी अहम होगी। भरोसे के लिए 23,700 के ऊपर बंद होना जरूरी है। अगर रिकवरी फेल हुई तो आज का हाई बड़ा रजिस्टेंस होगा।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी के लिए 52,700-52,800 अब मेक ऑर ब्रेक लेवल है। ऊपर की ओर 53,800-54,000 बड़ा रजिस्टेंस है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।