Q2 Results: हर शेयर पर ₹30 डिविडेंड देगी म्यूचुअल फंड कंपनी, दूसरी तिमाही में ₹889 करोड़ का मुनाफा

ICICI Prudential AMC Q2 Results: ICICI प्रूडेंशियल AMC ने दूसरी तिमाही में 889 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6% बढ़ा। इसने अब तक के सबसे बड़े अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 9:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI Prudential AMC का शेयर सोमवार को 2.02% गिरकर 2,969.10 रुपये पर बंद हुआ।

ICICI Prudential AMC Q2 Results: ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.08% बढ़कर 888.96 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 837.99 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयरधारकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। वह हर शेयर पर 30 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड है।

रेवेन्यू में 16% की बढ़ोतरी


सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 16.31% बढ़कर 1,673.79 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,439.06 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी का खर्च भी बढ़ा है। कुल खर्च 17.86% बढ़कर 493 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 418.31 करोड़ रुपये था। वहीं, टैक्स चुकाने से पहले कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,197.70 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 1,092.61 करोड़ रुपये था।

पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफा घटा

सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। लेकिन जून तिमाही के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। जून में कंपनी ने 964.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। सितंबर तिमाही में यह 7.84% गिरकर 888.96 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, इस दौरान रेवेन्यू में 7% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, कंपनी का खर्च 6.17% बढ़कर 493 करोड़ रुपये हो गया। टैक्स से पहले का मुनाफा भी घटा है। यह जून तिमाही के 1,280.65 करोड़ रुपये से गिरकर 1,197.70 करोड़ रुपये रह गया।

जनवरी के मुकाबले दोगुने से ज्यादा डिविडेंड

ICICI प्रूडेंशियल AMC ने हर शेयर पर 30 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। इससे पहले जनवरी 2026 में 14.85 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया गया था। यानी इस बार डिविडेंड की रकम करीब 102% ज्यादा है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जून में 12.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी दिया था। नए डिविडेंड के लिए 21 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

शेयर का हाल

ICICI Prudential AMC का शेयर सोमवार को 2.02% गिरकर 2,969.10 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल अब तक शेयर 11.59% चढ़ा है।

दूसरी ओर, पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.73% गिरा है। एक महीने में इसमें 1.14% की गिरावट आई है। पिछले तीन महीने में शेयर 6.65% और छह महीने में 8.66% टूट चुका है।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को ₹862 करोड़ का ऑर्डर मिला, फोकस में रहेगा स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।