आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने मार्च को समाप्त तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में 22.8 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की। कंपनी का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च की अवधि में 262.7 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 340 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि टेक्नोलॉजी पर खर्च में वृद्धि के साथ फंड और फ्रैंचाइजी की लागत में वृद्धि के कारण मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। ब्रोकिंग कंपनी की टॉपलाइन या आय एक साल पहले के 891.7 करोड़ रुपये से Q4 में लगभग 1 प्रतिशत घटकर 884.8 करोड़ रुपये रह गई। रिटेल कैश एवरेज डेली टर्नओवर (एडीटीओ) में गिरावट और कैपिटल मार्केट में सुस्ती के कारण टॉपलाइन कमजोर रही।
