कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज एबी फैशन एंड रिटेल, मैनकाइंड, टाटा कम्यूनिकेशंस, टाटा स्टील और सेल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, भारत फोर्ज, जेएसपीएल और यूनो मिंडा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, एनसीसी लिमिटेड, फिनिक्स मिल्स, श्रीराम मिल्स और हुडको में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि आरबीएल बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, इरेडा में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ICRA, एशियन पेंट्स, पीआई इंडस्ट्रीज, एबी फैशन एंड रिटेल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
