Nifty में हाल में बेयरिश ट्रेंड देखने को मिला है, क्योंकि यह आवर्ली चार्ट पर राइजिंग चैनल से नीचे चला गया है। यह बेयरिश बेट बढ़ने का संकेत है। इसके अलावा इंडेक्स वैल्यू 50-आवर मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच गया है, जिससे शॉर्ट टर्म में बेयरिश ट्रेंड की पुष्टि होती है। इस करेक्शन की उम्मीद पहले से की जा रही थी, क्योंकि निफ्टी में बगैर किसी खास पुलबैक के बड़ी रैली देखी गई थी। शॉर्ट टर्म में बेयरिश आउटलुक के बावजूद पोस्ट-करेक्शन पुलबैक फिर से निफ्टी को 18,300 तक ले जा सकता है, जहां बेयर्स मार्केट में एंटर करने के लिए इंतजार कर रहे होंगे। 18,300 लेवल से नीचे जाने पर फिर से सेलिंग प्रेशर दिख सकता है। अगला सपोर्ट 18,100 पर है।
